दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ स्तर पर पहुंची

Summary :

दिल्ली में सुबह नौ बजकर 45 मिनट पर समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक 370 दर्ज किया गया जबकि शुक्रवार को शाम चार बजे एक्यूआई 404 के साथ यह ‘गंभीर’ श्रेणी में था।

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में शनिवार की सुबह वायु गुणवत्ता ‘अत्यंत खराब’ श्रेणी में पायी गई। दिल्ली में सुबह नौ बजकर 45 मिनट पर समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक 370 दर्ज किया गया जबकि शुक्रवार को शाम चार बजे एक्यूआई 404 के साथ यह ‘गंभीर’ श्रेणी में था। 
गौरतलब है कि वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 0-50 के बीच ‘अच्छा’, 51-100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101-200 के बीच ‘मध्यम’, 201-300 के बीच ‘खराब’, 301-400 के बीच ‘अत्यंत खराब’, 401-500 के बीच ‘गंभीर’ और 500 के पार ‘बेहद गंभीर एवं आपात’ माना जाता है। 

Desk Team