राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में शुक्रवार को वायु गुणवत्ता की स्थिति खराब होकर फिर से ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच गई। राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक 411 दर्ज किया गया। वहीं यह गाजियाबाद में 426, ग्रेटर नोएडा में 426 और नोएडा में 423 रहा, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है।
गौरतलब है कि वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 0-50 के बीच ‘अच्छा’, 51-100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101-200 के बीच ‘मध्यम’, 201-300 के बीच ‘खराब’, 301-400 के बीच ‘अत्यंत खराब’, 401-500 के बीच ‘गंभीर’ और 500 के पार ‘बेहद गंभीर एवं आपात’ माना जाता है।


Download Android App
Download iOS App



