कोरोना महामारी की वजह से दिल्ली के सभी मंदिरों पर ताले लटके हुए थे, लेकिन अब कोरोना के मामलों में गिरावट के कारण धीरे-धीरे सभी पर्यटक स्थलों को खोलने की इजाज़त मिलना शुरू हो रही है। इसी बीच मंगलवार से दिल्ली स्थित अक्षरधाम मंदिर खोल दिया गया है। कोरोना संक्रमण से बचाव को ध्यान में रखते हुए पूरे तरीके से सावधानी बरती जाएगी। वॉटर शो के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाएगा।
दर्शकों के बीच 6 फीट की दूरी रखी जाएगी और सैनिटाइजर से लेकर अन्य आवश्यक सामग्री की व्यवस्था प्रदर्शनी स्थल पर होगी। दिल्ली स्थित अक्षरधाम मंदिर की धूम सिर्फ देश में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी है। श्रद्धालुओं से लेकर सैलानियों तक की भीड़ से यह मंदिर हमेशा गुलजार रहता है। इसका लाइट एंड साउंड शो भी काफी लोकप्रिय है। इस मंदिर को भक्तों के दर्शनार्थ हेतु आज यानी कि 13 अक्टूबर से खोल दिया जाएगा।
अक्षरधाम मंदिर के द्वार आम श्रद्धालुओं के लिए मंगलवार से खोले जा रहे हैं, लेकिन इसके लिए कुछ नई शर्ते रही गयी हैं।अब वही लोग मंदिर में जा सकेंगे जिन्होंने मास्क पहन रखा होगा। मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है। इसके साथ ही अपने साथ सैनिटाइजर भी रखना होगा। नए प्रावधानों के तहत श्रद्धालुओं को सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का भी सख्ती से पालन करना होगा।
इसके अलावा एंट्री गेट पर थर्मल स्कैनिंग भी की जाएगी। कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए ये सभी सुरक्षा उपाय अपनाए जाएंगे, ताकि सभी लोग संक्रमण से सुरक्षित रह सकें. सभी जरूरी बातों को ध्यान में रखते हुए प्रतिदिन 7:15 बजे से वाटर शो शुरू किया जाएगा इसके लिए 5:00 बजे से एंट्री शुरू होगी 6:30 बजे के बाद एंट्री को बंद कर दिया जाएगा। मंदिर बेशक खोल दिया गया है लेकिन अक्षरधाम की प्रसिद्ध झांकी और प्रदर्शनी फिलहाल बंद रहेगी।


Download Android App
Download iOS App



