सीएम आवास के बाहर धरने पर बैठीं अलका

Summary :

चांदनी चौक इलाके में सीसीटीवी लगाने का काम रोकने का आरोप लगाकर चांदनी चौक से आप की बागी विधायक अलका लांबा ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास के बाहर धरना पर बैठ गई।

नई दिल्ली : चांदनी चौक इलाके में सीसीटीवी लगाने का काम रोकने का आरोप लगाकर चांदनी चौक से आप की बागी विधायक अलका लांबा ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास के बाहर धरना पर बैठ गई। मुख्यमंत्री के मिलने से इंकार के बाद लांबा ने धरना खत्म कर दिया। 
दो दिन पहले इलाके में दो महीने की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना हुई। सीसीटीवी होता तो आरोपी पकड़ा जाता है। वह अब अपनी आवाज को आगामी विधानसभा सत्र में उठाएगी। विधायक अलका लांबा, व्यापारी और स्थानीय लोग दोहपर 3.30 बजे दिल्ली विधानसभा के मेट्रो गेट-2 पर एकत्रित हुए। 
यहां से सभी मुख्यमंत्री आवास की तरफ मार्च निकाला गया। मुख्यमंत्री आवास के पहले पुलिस ने बेरिकेटिंग कर लोगों को रोक लिया। इसके बाद मार्च धरने में तब्दील हो गया।विधायक अलका लांबा के हाथ में केजरीवाल के साथ उपराज्यपाल के आवास पर धरने की फोटो के पोस्टर थे। करीब दो घंटे तक लोग मुख्यमंत्री से मिलने का इंतजार करते रहे, लेकिन उन्होंने मिलने से इंकार कर दिया। उनका यह व्यवहार दुर्भाग्यपूर्ण और गैर जिम्मेदाराना हैं। 

Desk Team