राष्ट्रीय राजधानी में सभी साप्ताहिक बाजार नौ अगस्त से खुलेंगे। यह जानकारी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को दी। कोरोना वायरस की दूसरी लहर के दौरान दिल्ली में 19 अप्रैल को लागू लॉकडाउन के कारण साप्ताहिक बाजार बंद थे। बाद में हर निगम क्षेत्र में एक साप्ताहिक बाजार को कोविड उपयुक्त व्यवहार और आधिकारिक दिशानिर्देशों का पालन करने के साथ खोलने की अनुमति दी गई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार इन बाजारों से जुड़े गरीबों की आजीविका को लेकर चिंतित है और लोगों से अपील की कि कोविड उपयुक्त व्यवहार का अनुसरण करें।
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘सोमवार से साप्ताहिक बाजार खोले जा रहे हैं। ये गरीब लोग हैं। सरकार उनकी आजीविका को लेकर काफी चिंतित है। बहरहाल, हर किसी का स्वास्थ्य एवं जीवन भी महत्वपूर्ण है। मैं हर किसी से अपील करता हूं कि इन बाजारों के खुलने के बाद कोविड उपयुक्त व्यवहार अपनाएं।’’


Download Android App
Download iOS App



