दिल्ली में लोकसभा चुनावों के लिए अपने नामांकन दाखिल करने वाले उम्मीदवारों में दिलीप कुमार और मैनेजर चौरसिया शामिल हैं।मंगलवार को दाखिल हलफनामों के अनुसार राम इकबाल के पुत्र दिलीप कुमार (44) बदरपुर बॉर्डर के पास मोलरबंद एक्सटेंशन के निवासी हैं। मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार के हमनाम दक्षिणी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से मैदान में हैं। दिल्ली में मंगलवार से नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हुई। पहले दिन कुल 12 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन दाखिल किए।
इनमें से 10 गैर-मान्यताप्राप्त दलों से हैं जबकि दो निर्दलीय हैं। कुमार ने सनातन संस्कृति रक्षा दल के लिए अपना नामांकन दायर किया है वहीं सुग्रीव (50) पूर्वी दिल्ली क्षेत्र से चुनावी मैदान में हैं।
सुग्रीव महाकाव्य रामायण के एक प्रमुख पात्र हैं। दिल्ली में कुल सात संसदीय क्षेत्र है और यहां 12 मई को चुनाव होने हैं। अब तक दाखिल 12 नामांकनों में से तीन-तीन पूर्वी दिल्ली और नयी दिल्ली से हैं जबकि चांदनी चौक और पश्चिमी दिल्ली से दो-दो नामांकन दाखिल किए गए हैं। उत्तर-पूर्व दिल्ली ओर दक्षिण दिल्ली क्षेत्रों के लिए एक एक नामांकन दाखिल किए गए हैं।


Download Android App
Download iOS App



