नयी दिल्ली : अफगानिस्तान के एक 48 वर्षीय नागरिक को दक्षिणी दिल्ली के एक घर में कथित रूप से सेंध लगाने के लिए गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान जमशेद के रूप में हुई है जो मालवीय नगर में रहता है और मूल रूप से अफगानिस्तान के काबुल का रहने वाला है।
पुलिस के अनुसार एक व्यक्ति ने नौ जनवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके घर में सेंधमारी हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी 1.90 लाख रुपये, सोने और हीरे के आभूषण और कुछ अन्य सामान लेकर भाग गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एक सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जमशेद की पहचान की गई और उसे शनिवार को साकेत में प्रेस एन्क्लेव के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।


Download Android App
Download iOS App



