मध्य प्रदेश के राज्यमंत्री रह चुके कंप्यूटर बाबा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और बीजेपी सरकार से खासा नाराज दिख रहे है।कंप्यूटर बाबा प्रदेश के संतों का समागम कर मन की बात करने जा रहे है। बाबा के इस फैसले से बीजेपी की परेशानी बढ़ सकती है। कंप्यूटर बाबा 23 अक्टूबर को इंदौर और इसके बाद 30 अक्टूबर को ग्वालियर, 4 नवंबर को खंडवा, 11 नवंबर को रीवा, 23 नवंबर को जबलपुर में संतों के समागम में अपने मन की बात करेंगे।
कंप्यूटर बाबा आज से इस अभियान की शुरूआत करेंगे। सरकार को हिंदू धर्म विरोधी बताते हुए बाबा ने शिवराज सरकार पर जमकर हमला बोला है और नर्मदा बचाओ के जरिए मुख्यमंत्री को साधना शुरू कर दिया है। बाबा अपनी मन की बात में नर्मदा में अवैध खनन, गोरक्षा और मंदिर निर्माण के मुद्दे पर चर्चा करेंगे।
बता दें करीब छह महीने पहले ही कंप्यूटर बाबा को प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री बनाया गया था, लेकिन राज्यमंत्री के पद से नाखुश कंप्यूटर बाबा के विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर करने पर शिवराज सरकार काफी असमंजस में फंस गई, जिसके बाद पार्टी से नाराज बाबा ने राज्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया और सरकार के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया।


Download Android App
Download iOS App



