दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई की एंट्री से हलचल तेज, NIA ने किया गिरफ्तार

Summary :

Anmol Bishnoi India Return: पूर्व मंत्री और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी मर्डर केस का मुख्य साजिशकर्ता माने जाने वाला गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई को आज यानी 19 नवंबर, बुधवार को अमेरिका से भारत लाया गया है। लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल को अमेरिकी अधिकारियों की ओर से डिपोर्ट किया गया है, उसे सीधा पटियाला हाउस कोर्ट लेकर जाया जाएगा। अनमोल के साथ अन्य डिपोर्ट किए लोग भी इसी फ्लाइट से आए हैं। एयरपोर्ट से NIA ने किया गिरफ्तार। Anmol Bishnoi India Return: पटियाला हाउस कोर्ट लेकर जाया जाएगा दिल्ली पहुंचते ही अनमोल बिश्नोई को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने अपने हिरासत…

Anmol Bishnoi India Return

Anmol Bishnoi India Return: पूर्व मंत्री और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी मर्डर केस का मुख्य साजिशकर्ता माने जाने वाला गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई को आज यानी 19 नवंबर, बुधवार को अमेरिका से भारत लाया गया है। लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल को अमेरिकी अधिकारियों की ओर से डिपोर्ट किया गया है, उसे सीधा पटियाला हाउस कोर्ट लेकर जाया जाएगा। अनमोल के साथ अन्य डिपोर्ट किए लोग भी इसी फ्लाइट से आए हैं। एयरपोर्ट से NIA ने किया गिरफ्तार।

Anmol Bishnoi India Return: पटियाला हाउस कोर्ट लेकर जाया जाएगा

Anmol Bishnoi India Return
एयरपोर्ट से NIA करेगी गिरफ्तारी (Image- Social Media)

दिल्ली पहुंचते ही अनमोल बिश्नोई को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने अपने हिरासत में लिया है। उसे एयरपोर्ट से सीधा पटियाला हाउस कोर्ट लेकर जाया जाएगा। उस पर कई हाई-प्रोफाइल मामलों में जांच लंबित है। अनमोल को सिद्धू मुसेवाला हत्याकांड, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड और सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग की घटनाओं का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। मुंबई पुलिस ने भी उसे अपनी कस्टडी में लेने के लिए अदालत में आवेदन करेगी।

Anmol Bishnoi: अनमोल पर NIA ने रखा था 10 लाख का इनाम

Anmol Bishnoi India Return
अनमोल पर NIA ने रखा था 10 लाख का इनाम (Image- Social Media)

अनमोल के लिए देशभर में कई मामले दर्ज हैं, मुंबई पुलिस ने भी अनमोल के प्रत्यर्पण के लिए दो प्रस्ताव भेजे थे। इस महीने के शुरुआत में एजेंसियों को जानकारी मिली थी कि अनमोल अमेरिका और कनाडा के बीच अपनी लोकेशन बदलता रहता है। उसे कनाडा से हिरासत में लिया गया है। जानकारी है कि उसेक पास से फर्जी दस्तावेजों पर बना रूसी पासपोर्ट भी मिला है। 2024 में उसे अमेरिका में भी हिरासत में लिया गया था। NIA ने अनमोल पर 10 लाख का इनाम रखा था। लॉरेन्स गैंग के हर ऑपरेशन का जिम्मा अनमोल पर हुआ करता था।

Baba Siddique Case Latest Update: बाबा सिद्दीकी हत्या का मास्टरमाइंड

Anmol Bishnoi India Return
बाबा सिद्दीकी हत्या का मास्टरमाइंड (Image- Social Media)

पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर 2024 को बांद्रा में उनके बेटे के ऑफिस के बाहर गोली मरकर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड में अनमोल बिश्नोई मास्टरमाइंड था। बिश्नोई गैंग से जुड़े कई लोग इस मामले में गिरफ्तार किए गए थे। जबकि अनमोल बिश्नोई, शुभम लोंकर और जीशान मोहम्मद अख्तर अब तक वॉन्टेड थे। अनमोल पर न सिर्फ बाबा सिद्दीकी की हत्या का मामला, बल्कि पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या और सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग का मामला भी दर्ज है।

यह भी पढ़ें: PM Modi Andhra Pradesh Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 नवंबर को श्री सत्य साईं बाबा के शताब्दी समारोह में होंगे शामिल

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।