टैलेंटेड एक्ट्रेस Aditi Mukherjee की रोड एक्सीडेंट में हुई दर्दनाक मौत, एक्टर आशुतोष राणा संग कर चुकी थीं काम

Summary :

Aditi Mukherjee Death: मराठी-हिंदी थिएटर और फिल्म एक्ट्रेस Aditi Mukherjee की मौत हो गई है। इस खबर ने पूरे सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। उनका परिवार इस हादसे से सदमे में हैं। अदिति एक थियेटर प्रोग्राम में हिस्सा लेने के लिए नोएडा जा रही थीं, जहां रास्ते में उनका एक्सीडेंट हुआ था और उनकी मौत हो गई। इस खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है। उनके दोस्तों को भी यकनी नहीं हो रहा है कि अदिति अब हमारे बीच नहीं रहीं। Aditi Mukherjee Death: हिंदी थिएटर और फिल्म एक्ट्रेस अदिति मुखर्जी की मौत जाने-माने अभिनेता आशुतोष…

Aditi Mukherjee Death: मराठी-हिंदी थिएटर और फिल्म एक्ट्रेस Aditi Mukherjee की मौत हो गई है। इस खबर ने पूरे सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। उनका परिवार इस हादसे से सदमे में हैं। अदिति एक थियेटर प्रोग्राम में हिस्सा लेने के लिए नोएडा जा रही थीं, जहां रास्ते में उनका एक्सीडेंट हुआ था और उनकी मौत हो गई। इस खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है। उनके दोस्तों को भी यकनी नहीं हो रहा है कि अदिति अब हमारे बीच नहीं रहीं।

Aditi Mukherjee Death: हिंदी थिएटर और फिल्म एक्ट्रेस अदिति मुखर्जी की मौत

Aditi Mukherjee Death
Aditi Mukherjee Death( Social Media)

जाने-माने अभिनेता आशुतोष राणा के साथ काम कर चुकीं युवा रंगमंच अभिनेत्री Aditi Mukherjee का एक सड़क दुर्घटना में दुखद निधन हो गया। वह नोएडा स्थित गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय जा रही थीं, तभी उनकी टैक्सी एक तेज़ रफ़्तार कार से टकरा गई। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें ग्रेटर नोएडा के शारदा अस्पताल ले जाया गया। वह इस भयानक दुर्घटना में बच नहीं पाईं। खबरों के अनुसार, अदिति एक नाट्य कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर से निकली थीं। अदिति मुखर्जी के निधन की खबर से रंगमंच जगत शोक में है।

प्रसिद्ध रंगमंच निर्देशक अरविंद गौड़ ने अपने फेसबुक पेज पर युवा कलाकार के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने अदिति की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “अस्मिता थिएटर की पूर्व छात्रा अदिति मुखर्जी अब हमारे बीच नहीं रहीं। कल परी चौक के पास ग्रेटर नोएडा हाईवे पर एक सड़क दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। वह ऐप से चलने वाली उबर बाइक से एक नाटक देखने जा रही थीं। दुर्घटना में उनके माथे पर गहरी चोट आई, जिससे काफी खून बह रहा था।”

पोस्ट में आगे कहा गया है, “उसे तुरंत ग्रेटर नोएडा के शारदा अस्पताल ले जाया गया, लेकिन सिर में गंभीर चोट और भारी रक्तस्राव के कारण इलाज शुरू होने से पहले ही अदिति की मौत हो गई। पुलिस अभी तक दुर्घटना के कारणों की पूरी तरह से जाँच नहीं कर पाई है। उम्मीद है कि वे जल्द ही कारण का पता लगा लेंगे और अपराधी को सजा दिलाकर अदिति के परिवार को न्याय दिलाएँगे।”

कौन थीं अदिति?

Aditi Mukherjee Death( Social Media)
Aditi Mukherjee Death( Social Media)

Aditi Mukherjee दिल्ली के महिपालपुर में अपने भाई अरिदम मुखर्जी के साथ रहती थीं। वहीं अदिति का घर उड़ीसा में है। अदिति अस्मिता थिएटर की पूर्व छात्रा थीं, जहां वो एक्टिंग सीख रही थी। वहीं अस्मिता थिएटर के डायरेक्टर अरविंद गौर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर अदिति के निधन की खबर दी। अदिति थिएटर के 2022 बैच की एक टैलेंटेड छात्रा थीं और वो बेहद अच्छी एक्टिंग करती थीं।

Also Read: परिणीति चोपड़ा- राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया पर दिखाई बेटे की पहली झलक, संस्कृत में किया नाम का ऐलान

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।