हिमाचल प्रदेश में एक और पैराग्लाइडर की मौत हो गई है। इस सप्ताह में दूसरे पैराग्लाइडर की मौत हुई है। पुलिस ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। ऑस्ट्रेलिया से एक अनिवासी भारतीय संजय के.आर देवरकोंडा की बुधवार रात मंडी दिले के जोगिंदरनगर में दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने आईएएनएस को दिए बयान में कहा कि संजय के शव को गुरुवार को पाया गया।
इससे पहले, सिंगापुर के पैराग्लाइडर कोक चांग कांगड़ा जिले के बीर-बिलिंग क्षेत्र में लापता हो गए थे। उनका शव मंगलवार को मिला। स्पेन के एक पैराग्लाइडर जोस लेविस पांच दिनों से लापता थे। उन्हें बुधवार को पालमपुर में बांदला के जंगलों से बचाया गया।


Download Android App
Download iOS App



