बीते कुछ दिनों से बारिश रुकते के साथ ही उमस और तापमान में फिर से वृद्धि होने लगी थी। वहीं दिल्ली में गुरूवार को कई इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई और उसके चलते पूरे दिन आसमान में बादल भी छाए दिखे। इसके साथ ही आपको बता दे की शुक्रवार को भी आकाश में बादल छाए रहे सकते है और कई इलाकों में हल्की बारिश भी दर्ज की जा सकती है। वहीं अनुमान ये भी है की शुक्रवार के अलावा शनिवार और रविवार को भी हल्की बारिश का अनुमान सच हो सकता है।
दिल्ली एनसीआर में शुक्रवार को हवा की गुणवत्ता संतोषजनक श्रेणी में रही। वहीं दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों में वायु प्रदूषण को काबू में करने के लिए जीआरएपी सामान्य तिथि से 15 दिन पहले यानी एक अक्टूबर से लागू होगी। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने यह जानकारी दी। आयोग ने स्थिति की गंभीरता के अनुरूप प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए लागू जीआरएपी में विस्तृत रूप से संशोधन किया है।


Download Android App
Download iOS App



