AQI Alert in Delhi: दिल्ली में ठंड के साथ प्रदूषण का कहर! तापमान पहुंचा 9°C, जानें अपने शहर का लेटेस्ट मौसम अपडेट

Summary :

AQI Alert in Delhi: देशभर में मौसम ने अपने मिज़ाज बदलने शुरू कर दिए हैं। तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है और कुछ राज्यों में ठंड के साथ बारिश की संभावना भी है। उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों जैसे वाराणसी, प्रयागराज, मऊ और आसपास के जिलों में हलकी बारिश और गरज देखने को मिल सकती है। दिल्ली में ठंड के साथ प्रदूषण की परत छाई हुई है। वहीं उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में भी आंशिक बदल छाए रहने की संभावना है। आइए जानते हैं देश के विभिन्न शहरों में कैसा रहेगा मौसम का हाल। Aaj ka…

Aaj ka Mausam 14 Nov

AQI Alert in Delhi: देशभर में मौसम ने अपने मिज़ाज बदलने शुरू कर दिए हैं। तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है और कुछ राज्यों में ठंड के साथ बारिश की संभावना भी है। उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों जैसे वाराणसी, प्रयागराज, मऊ और आसपास के जिलों में हलकी बारिश और गरज देखने को मिल सकती है। दिल्ली में ठंड के साथ प्रदूषण की परत छाई हुई है। वहीं उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में भी आंशिक बदल छाए रहने की संभावना है। आइए जानते हैं देश के विभिन्न शहरों में कैसा रहेगा मौसम का हाल।

Aaj ka Mausam 14 Nov: दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

AQI Alert in Delhi
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम? (Image- Social Media)

राजधानी दिल्ली में अगले हफ्ते से ही ठंड का विकराल रूप देखने को मिलेगा। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में 14 से 16 नवंबर के बीच हवाएं बढ़ सकती हैं। इसके साथ ही जहरीली हवा का प्रकोप भी जारी है। वायु की गुणवत्ता लगातार बिगड़ती जा रही है। दिल्ली में वायु गुणवत्ता का स्तर गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है, जिस वजह से GRAP-3 नियम लागू हो चुका है। लोगो का सांस लेना भी दुर्भर हो गया है।

शहर तापमान (अधिकतम/न्यूनतम) AQI
दिल्ली 24/9 396
नोएडा 26/12 386
ग्रेटर नोएडा 26/12 425
गुड़गांव 26/12 340
गाजियाबाद 26/12 441

Uttar Pradesh Weather

उत्तर प्रदेश में शीतलहर के कारण ठंडी बढ़ती जा रही है। सुबह के कोहरे के साथ पड़ रही ठंड से लोग परेशान है और दिन में गुनगुनी धूप देखने को मिलती है। IMD के अनुसार कई जिलों में न्यूनतम तापमान गिरता जा रहा है। लखनऊ मौसम विज्ञान के हवाले से इटावा में 8.4°C तापमान दर्ज किया गया, जो यूपी में सबसे कम है। वहीं, कानपुर, 10°C, अयोध्या 11°C और बरेली 10.4°C दर्ज किया गया। वहीं 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से हवाएं चलेंगी।

Tamilnadu Weather

बंगाल की खाड़ी के ऊपर मौजूद चक्रवाती परिसंचरण और पूर्वोत्तर मानसून के कारण तमिलनाडु में आंधी के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने थूथुकुडी, तिरुनेलवेली, कन्याकुमारी, रामनाथपुरम और तेनकासी जिलों पर बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान समुद्र से आने वाली हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। इस दौरान कई इलाकों में बादलों की गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरने का खतरा है।

Uttarakhand Weather

AQI Alert in Delhi
Uttarakhand Weather (Image- Social Media)

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ़बारी की संभावना जताई है। विशेष रूप से अल्मोड़ा, नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, चमोली और मसूरी में शीतलहर का प्रभाव बढ़ सकता है। मैदानी इलाकों में भी सुबह-शाम घना कोहरा और तापमान में गिरावट होगी।

यह भी पढ़ें: Aaj ka Mausam 13 Nov: सावधान! दिल्ली में चलेगी शीतलहर, कई राज्यों में बारिश के आसार, जानें कैसा रहेगा आज का मौस

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।