बिहार चुनाव के रुझानों में NDA प्रचंड बहुमत की ओर, दिल्ली के भाजपा कार्यालय में जश्न की तैयारी तेज

Bihar Election Result: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय में बिहार चुनाव की काउंटिंग से पूर्व सत्तू पराठा सहित अन्य पकवान बनना शुरू हो गया है। पकवान बनाने में जुटे लोगों का कहना है कि अभी हमने ब्रेकफॉस्ट बनाया है और इसके बाद लंच बनाएंगे।

Bihar Election Result: भाजपा कार्यालय में जश्न की तैयारी

Bihar Election Result
भाजपा कार्यालय में जश्न की तैयारी (Image- Social Media)

पकवान बनाने में जुटे मनोज ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि हम सत्तू का पराठा, बैंगन का चोखा और मिठाई बना रहे हैं। सत्तू के पराठे के बिना हमारा यह व्यंजन अधूरा रहेगा। यह हमारे बिहार के सबसे लोकप्रिय व्यंजनों में से एक है।

इससे पहले, राजधानी पटना स्थित मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिहार में एनडीए की जीत के लिए प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तस्वीर के सामने दूध से अभिषेक किया था।

Bihar Chunav Result: भाजपा कार्यकर्ताओं ने मांगी NDA की जीत की दुआ

Bihar Election Result
भाजपा कार्यकर्ताओं ने मांगी NDA की जीत की दुआ (Image- Social Media)

भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तस्वीर को आरती दिखाते हुए विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत की दुआ मांगी। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि इस बार फिर से बिहार में एनडीए की सरकार बनने जा रही है।

बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में चुनाव संपन्न हुए थे। इस चुनाव में 67.13 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था, जो कि 1951 से सबसे ज्यादा है। जल्द ही नतीजों की घोषणा होने वाली हैं। शुरुआती रुझानों में एनडीए आगे चल रही है।

यह भी पढ़ें: NDA VS महागठबंधन, किसके सिर सजेगा ताज, कौन संभालेगा बिहार की कमान, 243 सीटों पर मतगणना शुरू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।