नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल से उनकी भूख हड़ताल खत्म करने को कहा। मालीवाल बलात्कारियों को सजा सुनाए जाने के छह महीने के अंदर फांसी की सजा देने की मांग को लेकर गत 11 दिनों से राजघाट के पास समता स्थल पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठी हैं। सीएम केजरीवाल ने कहा कि हमें स्वाति मालीवाल के स्वास्थ्य की चिंता है। उनका जीवन और उनका स्वस्थ होना हमारे देश के लिए मायने रखता है।
केजरीवाल ने स्वाति का अनशन खत्म करने को कहा
Summary :
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल से उनकी भूख हड़ताल खत्म करने को कहा।


Download Android App
Download iOS App



