बढ़ते अपराध को लेकर अरविंद केजरीवाल ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र पर कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठाए। दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए अरविंद केजरीवाल ने राजधानी में बिगड़ती कानून व्यवस्था की आलोचना करते हुए कहा कि पिछले एक-दो सालों में गैंग हिंसा, व्यापारियों को जबरन वसूली के लिए कॉल और लगातार गोलीबारी में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज दिल्ली के लोग दहशत में हैं और दिल्ली को सबसे असुरक्षित राजधानी का नाम दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि 10 साल पहले लोगों ने उन्हें बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा की जिम्मेदारी दी थी, जो उन्होंने ठीक की , लेकिन दिल्ली की कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी जिसके हाथों में है, वे इसे संभालने में फेल हैं।
दिल्ली को बनाया क्राइम कैपिटल
पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज दिल्ली में महिला और व्यापारी खौफ में हैं साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि साल 2022 में दिल्ली में 522 मर्डर हुए। उन्होंने कहा कि BJP की कानून व्यवस्था ठीक नहीं है और इसलिए वह चीज़ें छुपा रहे हैं।
बिजनेस मैन छोड़ के जा रहे दिल्ली
आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने यह दावा किया है कि पुलिस के रिकॉर्ड में 160 रंगदारी की फोन कॉल्स हैं बल्कि इससे भी ज्यादा हैं। यहां तक की ज्यादातर लोग तो रिपोर्ट ही नहीं करते हैं। इसी खौफ के चलते बिजनेसमैन दिल्ली छोड़कर दूसरे राज्यों में जा रहे हैं। उन्होंने दिल्ली के कानून पर भी सवाल उठाए।
पुलिसकर्मी को मारा गया चाकू
उन्होंने पुलिसकर्मी किरणपाल की बात करते हुए कहा कि उन्हें चाकू मार दिया गया और साथ ही कहा की ऐसी वारदातें और भी होती रहती हैं जो कि एक बहुत दरवानी बात है। उन्होंने कानून व्यवस्था संभालने वालो पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या उनसे दिल्ली नहीं संभल रही है ?


Download Android App
Download iOS App



