दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार में शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उतरने वाले हैं। शनिवार को दिल्ली में उनकी 5 सभाएं निश्चित की गई हैं। सीएम योगी दिल्ली में करावल नगर, आदर्श नगर, नरेला, रोहिणी और बादली में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
इसके अलावा, दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारका और उत्तम नगर में सभा को संबोधित करेंगे। जबकि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा दिल्ली के सदर बाजार, चावड़ी बाजार और करोल बाग में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करेंगे। इसी प्रकार दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी दिल्ली के लक्ष्मीनगर, कृष्णा नगर, विश्वास नगर और शाहदरा में जनसभा को संबोधित करेंगे। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और श्याम जाजू भी दिल्ली में दो-दो सभा करेंगे।
गौरतलब है कि उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ दिल्ली में 12 सभाओं को संबोधित करेंगे। रविवार को सीएम योगी दिल्ली हाट में एक कार्यक्रम में शिरकत करने के अलावा हरिनगर और हरिकेश नगर में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
बजट पेश करने से पहले PM मोदी ने प्रत्येक योजना की समीक्षा की
योगी आदित्यनाथ की सभा ऐसी जगह लगाई गई है जहां पूर्वांचल वोटों की संख्या बहुतायत में है। ध्यान रहे कि स्टार प्रचारकों की सूची में योगी आदित्यनाथ का नाम प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा प्रेसिडेंट जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बाद पांचवें स्थान पर है। दिल्ली में पूर्वांचली लोगों की संख्या 30 से 32 के आसपास है। भाजपा चाहती है कि इन वोटरों को लुभाने के लिए सीएम योगी की अधिक से अधिक सभाएं कराई जाए।


Download Android App
Download iOS App



