पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी (आप) की उम्मीदवार आतिशी मार्लेना ने सोमवार को चुनाव आयोग को पत्र लिखकर चुनाव आचार संहिता को तोड़ने के लिए क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी गौतम गंभीर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। ‘आप’ की उम्मीदवार ने आरोप लगाया है कि गंभीर ऐसे पर्चे बांट रहे हैं जिनपर मुद्रक का नाम आदि की जानकारी नहीं है।
आतिशी ने बिना इजाजत रोड शो निकालने के लिए रविवार को चुनाव आयोग को पत्र लिखकर पूर्व क्रिकेटर और बीजेपी उम्मीदवार पर 72 घंटे तक प्रचार करने की रोक लगाने की मांग की थी। ‘आप’ की उम्मीदवार ने सोमवार को फिर से चुनाव आयोग को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि गंभीर ऐसे पर्चे बांट रहे हैं जिनपर मुद्रक का नाम आदि का विवरण नहीं है और यह आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है।
गंभीर पर राजेंद्र नगर और करोल बाग विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूचियों में नाम दर्ज कराने का आरोप लगाते हुए आतिशी उनके खिलाफ अदालत का रुख कर चुकी हैं। उनका दावा है कि दो वोटर कार्ड रखना जनप्रतिनिधि अधिनियम का उल्लंघन है।
राजनीति की पिच आसान नहीं, लेकिन चुनौतियों के लिये तैयार हैं गौतम गंभीर !
पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार अरविंदर सिंह लवली हैं। वह दिल्ली में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में मंत्री थे और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी रहे हैं। दिल्ली की सभी सात सीटों पर 12 मई को मतदान होना है।


Download Android App
Download iOS App




