पटना : भारतीय जनता युवा मोर्चा बिहार प्रदेश के द्वारा अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित तथा गोल्ड मेडल विजेता सुश्री श्रेयसी सिंह को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद नित्यानंद राय जी ने कहा कि जब बिहार से किसी को सम्मान मिलता है तो कितना गर्व महसूस होता है यह शब्दो में ब्यान करना मुश्किल है।
मै ईश्वर से यही कामना करता हॅंू कि आप और आगे बढ़े। आपने पूरे विश्व में बिहार और भारत का नाम रौशन किया है आपसे यही उम्मीद है कि आप तिरंगे झंडे को और मजबूत करेगीं। सवा सौ करोड़ देशवासी आपके साथ है। बिहार सरकार को भी धन्यवाद देता हूूॅं जो आपने श्रेयसी सिंह को सम्मान और पुरस्कार दिया।
कला एवं खेल मंत्री कृष्ण कुमार ऋषि ने कहा है कि श्रेयसी सिंह ने जो सम्मान दिलाया है कि ये पूरे बिहार के लिए गर्व की बात है। भारत में बिहार से जो भी प्रतिनिधित्व कर रहे हैं उन सबको बिहार यूथ एम्बेसडर के तहत सम्मान किया जाएगा। बिहार सरकार की तरफ से आपको ढेर सारी बधाईं एवं शुभकामनाएं। बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय ने कहा कि श्रेयसी सिंह पर पूरे बिहार और भारत को गर्व है। आज आपके माता पिता को आप पर गर्व होगा।
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक नितिन नवीन ने कहा कि श्रेयसी सिंह ने न केवल बिहार का बल्कि पूरे भारत का नाम रौशन किया। बिहार यूथ एम्बेसडर कार्यक्रम करने का लक्ष्य यह था कि अपने कला और मेहनत के बल पर जो बिहार से आते है तथा जो भारत का नाम रौशन करते है उनको जोड़ा जाएगा। बिहार फिर से गौरवशाली इतिहास की ओर बढऩे जा रहा है। सम्मानित होते हुए श्रेयसी सिंह ने कहा कि मैं राजनितिक परिवार में पली बड़ी हुई हूॅं लेकिन मेरा सफर निशानेबाजी में रहा जो मेरे पिता का सपना था।
इस कार्यक्रम का संचालन भाजयुमो के स्टडी सर्किल संयोजक विकास सिन्हा तथा समापन महानगर महामंत्री संतोष यादव ने किया। इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री राधामोहन शर्मा, प्रमोद चन्द्रवंशी, प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश कुमार, पुतुल सिंह (पूर्व सांसद), प्रदेश मिडिया प्रभारी अशोक भट्ट, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किसान मोर्चा शैलेन्द्र सिंगर, भाजयूमो प्रदेश महामंत्री कुमार राघवेन्द्र, प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गेश सिंह, बलराम सिंह, प्रदेश मंत्री भारतेन्दु मिश्रा, प्रदेश कोषाध्यक्ष नितिन अभिषेक, प्रदेश मिडिया सह प्रभारी सूरज पाण्डेय सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Download Android App
Download iOS App



