Delhi Bawana Murder Case: दिल्ली के बवाना थाना क्षेत्र के पूठ खुर्द इलाके में रविवार सुबह एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल ले गई लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Bawana Murder Case: 24 वर्षीय भूपेंद्र की हत्या

उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि रविवार को सुल्तानपुर रोड स्थित पूठ खुर्द में राज वाटिका के पास एक युवक को गोली मारने की सूचना मिली थी। घटना की सूचना मिलने पर बवाना थाना पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। वहां एक युवक का शव पड़ा मिला। शुरुआती जांच में मृतक की पहचान 24 वर्षीय भूपेंद्र के रूप में हुई, जो पूठ खुर्द स्थित पाना बस्ती वाडा का निवासी था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Delhi Man Killed in Bawana Shooting : शरीर पर कई गोली लगने के निशान
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक के शरीर पर कई गोली लगने के निशान पाए गए हैं। इस मामले में बवाना थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए कई टीमों का गठन किया गया है।
Bawana Murde Police Investigation: सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही पुलिस

जांच के दौरान घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। तकनीकी और मैनुअल इनपुट के आधार पर आरोपितों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद है।
इलाके में डर और चिंता का माहौल
स्थानीय लोगों ने बताया कि इलाके में हाल ही में सुरक्षा को लेकर कई शिकायतें सामने आई थीं, लेकिन इस घटना ने समुदाय में डर और चिंता बढ़ा दी है। पुलिस ने स्थानीय निवासियों से सहयोग का आग्रह किया है और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत देने को कहा है।
Crime News Delhi: पुरानी रंजिश या व्यक्तिगत विवाद?
वहीं, अधिकारियों ने बताया कि भूपेंद्र की हत्या के पीछे किसी पुरानी रंजिश या व्यक्तिगत विवाद की संभावना पर भी जांच चल रही है। हत्या की सही वजह और आरोपी तक पहुंचने के लिए पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। आरोपियों की पहचान के बाद उन्हें गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। टीम का गठन किया गया है, जो मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें: उत्तम नगर हत्याकांड: आरोपी निजामुद्दीन के घर पर चला Bulldozer, एक नाबालिग सहित 7 लोग गिरफ्तार


Download Android App
Download iOS App




