143 नए क्लीनिक, शिक्षा सुधार पर 3500 करोड़, विश्वस्तरीय विश्वविद्यालय…और क्या है खास पंजाब सरकार के बजट में

Summary :

Punjab Budget 2026 Highlights : पंजाब का बजट पेश हो गया है। भगवंत मान सरकार के इस बार के कार्यकाल का यह आखिरी बजट है। पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहला सरकार ने कई घोषणाए की है। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने 2,60,437 करोड़ रुपए का बजट पेश करते हुए कहा कि ये बजट मां-बेटियों को समर्पित है। इस बजट का नाम गारंटी पूरा करने वाला नाम रखता हूं। वित्तमंत्री ने बजट पेश करते हुए कहा कि “मैं वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए शिक्षा क्षेत्र में 19,279 करोड़ के बजटीय परिव्यय का प्रस्ताव रखता…

Punjab Budget 2026 Highlights : पंजाब का बजट पेश हो गया है। भगवंत मान सरकार के इस बार के कार्यकाल का यह आखिरी बजट है। पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहला सरकार ने कई घोषणाए की है।

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने 2,60,437 करोड़ रुपए का बजट पेश करते हुए कहा कि ये बजट मां-बेटियों को समर्पित है। इस बजट का नाम गारंटी पूरा करने वाला नाम रखता हूं। वित्तमंत्री ने बजट पेश करते हुए कहा कि “मैं वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए शिक्षा क्षेत्र में 19,279 करोड़ के बजटीय परिव्यय का प्रस्ताव रखता हूं।” उन्होनें कहा कि यह वित्तीय वर्ष 2025-26 की तुलना में 7% की वृद्धि है।”

Harpal Singh Cheema: महिलाओं पर फोकस

Punjab Budget 2026-27
Punjab Budget 2026-27 (Source: Social Media)

पंजाब का बजट कुछ हद तक विगत दिल्ली में आप सरकार के किए कामों के आधार पर बनाया गया लगता है। इसमें शिक्षा सुधार को शामिल किया गया है। इसके अलावा महिलाओं को हर महीने 1000 रूपए देने की बात कही गई है। वहीं अनुसूचित वर्ग की महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए देने की बात है। इस बजट में क्लीनिक स्थापित करने की भी बात है। इसके अलावा राज्य में विश्व स्तरीय विश्वविद्यालय स्थापित करने की भी बात है।

Punjab Budget 2026-27: महिला दिवस पर महिलाओं को सौगात

Punjab Budget 2026 Highlights
Punjab Budget 2026 Highlights (Source: Social Media)

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पंजाब का जो ऐतिहासिक बजट पेश हो रहा है, वह महिलाओं के लिए बहुत बड़ा सम्मान है। आज तक किसी भी पार्टी, किसी भी सरकार ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बजट पेश नहीं किया है। पिछले 4 सालों से लगातार पंजाब सरकार ने हर वर्ग के लिए काम किया है।

पंजाब के वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि इंटरनेशनल वुमेंस डे पर अपना 5वां बजट पेश करते हुए गर्व महसूस हो रहा है। यह बजट महिलाओं के एम्पावरमेंट और इनक्लूसिव डेवलपमेंट के लिए हमारे कमिटमेंट को फिर से पक्का करता है।

हरपाल चीमा ने एक्स पर लिखा कि इंटरनेशनल विमेंस डे पर सभी महिलाओं को बहुत-बहुत बधाई। उनकी ताकत, हिम्मत और लीडरशिप हमें हर दिन इंस्पायर करती है। मुझे इस ऐतिहासिक दिन पर अपना 5वां बजट पेश करते हुए गर्व महसूस हो रहा है, जो महिलाओं के एम्पावरमेंट और इनक्लूसिव डेवलपमेंट के लिए हमारे कमिटमेंट को फिर से पक्का करता है।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बधाई देते हुए कहा कि आज बजट में महिलाओं बेटियों और बहनों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी मिलेगी।

पंजाब सरकार ने दावा किया है कि चुनावी घोषणा पत्र में महिलाओं से जुड़ी आखिरी गारंटी आज बजट के बाद पूरी हो जाएगी।

Punjab Budget 2026 Highlights: बजट में क्या खास

  • वित्त मंत्री 2,60,437 करोड़ रुपए का बजट पेश किया।
  • वित्तमंत्री ने कहा कि मैं वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए शिक्षा क्षेत्र में 19,279 करोड़ के बजटीय परिव्यय का प्रस्ताव रखता हूं।
  • उन्होनें कहा कि यह वित्तीय वर्ष 2025-26 की तुलना में 7% की वृद्धि है।
  • सिखिया क्रांति 2.0 के तहत अगले 6 वर्षों में ₹3500 करोड़ खर्च कर शिक्षा व्यवस्था में सुधार किया जाएगा।
  • वित्तीय वर्ष 2026-27 में राज्य भर में 143 और क्लीनिक स्थापित करने का प्रस्ताव।
  • पंजाब की महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये दिए जाएंगे।
  • यह राशि ‘मुख्यमंत्री माताएं- बेटियां सत्कार योजना’ के तहत सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी।
  • अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाओं को 1500 रुपये प्रति माह मिलेंगे
  • 308 उप-स्वास्थ्य केंद्रों को आम आदमी क्लीनिक में अपग्रेड किया जाएगा।
  • श्री आनंदपुर साहिब में श्री गुरु तेग बहादुर जी के नाम पर विश्व स्तरीय विश्वविद्यालय स्थापित करने की स्वीकृति।
  • पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने राज्य के बजट की कॉपियों पर साइन किए।
  • बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री चीमा ने कहा कि मैं सबसे पहले, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मैं आम आदमी पार्टी की तरफ से अपनी सभी माताओं, बहनों और बच्चों को बधाई देता हूं।

यह भी पढ़ें – महिला दिवस पर आम आदमी पार्टी सरकार का बड़ा ऐलान, पंजाब की हर महिला को ₹1 हजार और SC महिला को ₹1500 हर महीने मिलेंगे

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।