Maulana Abdullah Saleem on CM Yogi Mother: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां को लेकर एक मौलाना की टिप्पणी के बाद यूपी में माहौल गरमाया हुआ है। देवरिया, रायबरेली और सिद्धार्थनगर समेत कई जिलों में लोग सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। हालत को देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने पुरे प्रदेश में अलर्ट जारी कर सुरक्षा के कड़े निर्देश दिए हैं।
मौलाना अब्दुल्ला सलीम ने CM योगी की मां पर की आपत्तिजनक टिप्पणी
सूत्रों के अनुसार, प्रदेश के सभी जिलों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारीयों ने कहा कि वे संवेदनशील इलाकों पर विशेष नजर रखें और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें।
राजधानी लखनऊ में भी प्रदर्शन किया गया। मौलाना अब्दुल्ला सलीम ने सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी। इसी को लेकर लोगों ने नाराजगी जताई और पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
प्रदेश के कई जिलों में भी विरोध प्रदर्शन की आशंका
हालात बिगड़ते देख स्थानीय पुलिस और प्रशसन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारीयों का कहना है कि फिलहाल हालात पर नजर रखी जा रही है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरुरी कदम उठाए जा रहे हैं।
खुफिया एजेंसियों और पुलिस को आशंका है कि आने वाले समय में प्रदेश के कई अन्य जिलों में भी विरोध प्रदर्शन हो सकते हैं। खासकर गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज, मथुरा समेत करीब दो दर्जन जिलों में प्रदर्शन की आशंका जताई जा रही है।
सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर रखने का निर्देश
पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के वरिष्ठ अधिकारियों को आदेश दिया है कि वे सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर रखें, ताकि भड़काऊ पोस्ट या अफवाहें तुरंत रोकी जा सकें। अधिकारियों ने कहा कि प्रदेश में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। इसलिए पुलिस को हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है। साथ ही प्रदर्शन कर रहे लोगों से भी शांति बनाए रखने और कानून का पालन करने की अपील की जा रही है।
यह भी पढ़ें: शंकराचार्य पर FIR करने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी पर ट्रेन में जानलेवा हमला, धारदार हथियार से नाक काटने की कोशिश


Download Android App
Download iOS App




