दूसरी बीवी होने के बावजूद पहली बीवी से Pawan Singh को है खास लगाव, पुण्यतिथि पर इमोशनल हुए एक्टर

Summary :

Pawan Singh On Wifes Death Anniversary: सिनेमा के जानें मानें पावर स्टार पवन सिंह अपनी निजी जिंदगी से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक हर एक चीज को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. पवन सिंह की निजी जिंदगी को लेकर कई तरह की बातें की जाती हैं, उन पर हमेशा महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगता रहा है. लेकिन उनके जीवन में एक ऐसी महिला भी थी, जिसके जाने का दुख पवन सिंह आज तक मना रहे हैं और वो कोई और नहीं बल्कि उनकी पहली पत्नी थी. ऐसे में उन्होंने काफी सालों बाद अपनी पहली पत्नी को याद…

Pawan Singh On Wifes Death Anniversary: सिनेमा के जानें मानें पावर स्टार पवन सिंह अपनी निजी जिंदगी से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक हर एक चीज को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. पवन सिंह की निजी जिंदगी को लेकर कई तरह की बातें की जाती हैं, उन पर हमेशा महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगता रहा है. लेकिन उनके जीवन में एक ऐसी महिला भी थी, जिसके जाने का दुख पवन सिंह आज तक मना रहे हैं और वो कोई और नहीं बल्कि उनकी पहली पत्नी थी. ऐसे में उन्होंने काफी सालों बाद अपनी पहली पत्नी को याद करते हुए एक इमोशनल पोस्ट किया है.

Pawan Singh News: पवन सिंह ने अपनी पहली पत्नी को किया याद

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pawan Singh (@singhpawan999)

पवन सिंह ने अपनी पहली पत्नी नीलम देवी को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर नीलम की फोटो शेयर करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और लिखा कि, ‘आपके बिना अधूरा हूं, अधूरा ही रहूंगा.’ नीलम सिंह और पवन सिंह की शादी 2014 में हुई थी और शादी के तीन महीने बाद ही नीलम ने आत्महत्या कर ली थी. उस वक्त पवन सिंह पर कई आरोप लगे कि एक्टर की अनदेखी की वजह से नीलम डिप्रेशन का शिकार हो गई थीं और उन्होंने अकेले रहने के बजाय जान देना सही समझा, लेकिन बाद में ये बात साबित नहीं हो पाई थी.

Pawan Singh First Wife: पवन सिंह को आती है पहली पत्नी की याद

Pawan Singh On Wifes Death Anniversary
Pawan Singh On Wifes Death Anniversary (Source: Social Media)

हालांकि पवन सिंह स्टेज से कई बार नीलम का जिक्र कर चुके हैं. रियलिटी शो में उन्होंने अपनी पहली पत्नी को देवी भी कहा थी. उनका कहना है कि नीलम जैसी महिला दूसरी कोई और नहीं हो सकती, क्योंकि उन्होंने हर परिस्थिति में उनका साथ दिया था. पहली पत्नी के अचानक छोड़ जाने को पवन सिंह कई बार कलंक भी कह चुके हैं, उनका मानना है कि उनकी मौत का कलंक वह आज तक झेल रहे हैं.

Pawan Singh First Wife Death Anniversary: पवन सिंह की दूसरी पत्नी

Pawan Singh On Wifes Death Anniversary
Pawan Singh On Wifes Death Anniversary (Source: Social Media)

इसके बाद एक्टर पवन सिंह ने साल 2018 में दूसरी शादी ज्योति सिंह से की, लेकिन यहां भी उनकी किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया और पवन की दूसरी शादी भी सफल नहीं रही. उनकी दूसरी शादी कैसी चल रही है इसका अंदाजा आप इससे ही लगा सकते हैं कि कोर्ट में उनकी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह ने पवन के खिलाफ तलाक की अर्जी डाल दी है और वो केस अब तक चल रहा है. ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर कई लड़कियों के साथ अफेयर के आरोप लगाए और पवन व अक्षरा सिंह के रिश्ते पर भी कई खुलासे किए थे. उन्होंने कहा था कि अक्षरा सिंह की वजह से ही दोनों का रिश्ता नहीं चल पाया.

Pawan Singh On Wifes Death Anniversary: पवन सिंह का पत्नी पर आरोप

Pawan Singh On Wifes Death Anniversary
Pawan Singh On Wifes Death Anniversary (Source: Social Media)

पवन सिंह भी ज्योति पर राजनीति में आने के लिए उनके नाम का इस्तेमाल करने का आरोप लगा चुके हैं. बिहार में हुए विधानसभा चुनाव में ज्योति और पवन सिंह के बीच बड़ा विवाद हुआ था, जब वे पवन के घर उनसे मिलने पहुंची थी. तब ज्योति ने पवन पर ये आरोप लगाया था कि वो उन्हें घर से निकालने के लिए पुलिस का सहारा लेते हैं. हालांकि दोनों कपल के आरोपों में किसके आरोप सच है और किसके झूठ इसपर अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आ पाई है.

Read More: MOM से लेकर Gunjan Saxena तक ये फिल्में आपको कराएंगी महिलाओं की असली ताकत की एहसास, OTT पर यहां देखें

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।