Shocking Incident ! तेलंगाना में कर्ज में डूबे पिता ने 3 बेटियों को झील में फेंककर मार डाला

Summary :

Father Killed 3 Daughters : तेलंगाना के कमारेड्डी कस्बे में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां आर्थिक तंगी के कारण अपनी बेटियों का पालन-पोषण न कर पाने की वजह से एक व्यक्ति ने उन्हें झील में फेंककर मार डाला। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। आयत (7) और मरियम (5) के शव शनिवार रात को झील से बरामद किए गए, जबकि शिफात (8) का शव रविवार सुबह निकाला गया। पुलिस से आरोपी पिता को किया गिरफ्तार पुलिस ने ऑटो रिक्शा चालक इस्माइल को गिरफ्तार किया है, जिसे रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपी ने…

Father Killed 3 Daughters : तेलंगाना के कमारेड्डी कस्बे में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां आर्थिक तंगी के कारण अपनी बेटियों का पालन-पोषण न कर पाने की वजह से एक व्यक्ति ने उन्हें झील में फेंककर मार डाला। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। आयत (7) और मरियम (5) के शव शनिवार रात को झील से बरामद किए गए, जबकि शिफात (8) का शव रविवार सुबह निकाला गया।

पुलिस से आरोपी पिता को किया गिरफ्तार

पुलिस ने ऑटो रिक्शा चालक इस्माइल को गिरफ्तार किया है, जिसे रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपी ने बच्चों को झील में फेंकने के बाद गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। शक होने पर पुलिस ने उससे पूछताछ की, जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। सहायक पुलिस अधीक्षक चैतन्य रेड्डी ने रविवार को एक संवाददाता सम्मेलन में मामले का ब्योरा दिया।

कराई थी शिकायत दर्ज

उन्होंने बताया कि तीनों बच्चों के माता-पिता शनिवार दोपहर 3:30 बजे पुलिस स्टेशन आए और शिकायत दर्ज कराई कि बच्चे सुबह 10 बजे से नहीं दिखे हैं। पुलिस ने आसपास के इलाकों में गुमशुदा बच्चों की तलाश के लिए पांच टीमें गठित की थीं। गुमशुदा बच्चों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी प्रसारित की गई थीं।

अपनी बातों में फंसा आरोपी

एएसपी ने बताया कि ऑटो रिक्शा चालक ने पुलिस को बताया कि वह अपनी बेटियों को अपने वाहन में बिठाकर नाश्ते के लिए एक होटल ले गया था और बाद में उन्हें वहीं छोड़ दिया था। जब पुलिस ने उससे बच्चों को छोड़ने के स्थान के बारे में पूछताछ की, तो उसके विरोधाभासी जवाबों ने संदेह पैदा कर दिया।

Father Killed 3 Daughters : कबूला जुर्म

सीसीटीवी फुटेज और आरोपी के फोन कॉल रिकॉर्ड की जांच के बाद, पुलिस ने उससे पूछताछ की, जिसके दौरान उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। वह पुलिस को पेद्दाचेरुवु झील ले गया, जहां उन्हें तीन बच्चों में से एक का स्कार्फ मिला। तैराकों की मदद ली गई और उन्होंने शवों को बरामद किया।

इस्माइल की पत्नी शबीना एक मजदूर के रूप में काम करती है। जब वह बच्चों को मारने के लिए ले गया, तब वह काम पर गई हुई थी।

आर्थिक तंगी से जूझ रहा था

एएसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान इस्माइल ने पुलिस को बताया कि आर्थिक तंगी के कारण उसे तीनों बच्चों का पालन-पोषण करने में कठिनाई हो रही थी। उसने पुलिस को बताया कि उसने 5 लाख रुपए से अधिक का कर्ज लिया हुआ था।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि आगे की पूछताछ के लिए उसकी पुलिस हिरासत मांगी जाएगी।

यह भी पढ़ें – महाराष्ट्र में किसानों का 2 लाख तक का कर्ज माफ, 7.69 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश; 5 पॉइंट में पढ़ें बजट की बड़ी घोषणाएं

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।