दिल्ली को मिली देश की पहली ‘रिंग मेट्रो’, PM मोदी ने दी 18,300 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

Summary :

First Ring Metro Inauguration : दिल्ली की public transport system को मजबूत करने की दिशा में आज एक बड़ा कदम उठाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजधानी में कई महत्वपूर्ण मेट्रो परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं की कुल लागत लगभग 18,300 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इन नई परियोजनाओं के साथ दिल्ली को देश की पहली ‘रिंग मेट्रो भी मिलने जा रही है। इसका मतलब है कि मेट्रो नेटवर्क अब गोलाकार कनेक्टिविटी के रूप में काम करेगा, जिससे शहर के अलग-अलग हिस्सों के बीच ट्रैवल और भी आसान हो जाएगी। नई लाइनों के शुरू होने से…

First Ring Metro Inauguration : दिल्ली की public transport system को मजबूत करने की दिशा में आज एक बड़ा कदम उठाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजधानी में कई महत्वपूर्ण मेट्रो परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं की कुल लागत लगभग 18,300 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

इन नई परियोजनाओं के साथ दिल्ली को देश की पहली ‘रिंग मेट्रो भी मिलने जा रही है। इसका मतलब है कि मेट्रो नेटवर्क अब गोलाकार कनेक्टिविटी के रूप में काम करेगा, जिससे शहर के अलग-अलग हिस्सों के बीच ट्रैवल और भी आसान हो जाएगी। नई लाइनों के शुरू होने से लाखों पैसेंजर के रोजाना के सफर में समय और खर्च दोनों की बचत होने की उम्मीद है।

सरकार का कहना है कि मेट्रो नेटवर्क का विस्तार राजधानी के ट्रांसपोर्ट सिस्टम में बड़ा बदलाव लाएगा। इससे सड़कों पर वाहनों की संख्या कम होगी और प्रदूषण पर भी नियंत्रण पाने में मदद मिलेगी।

PM Modi First Ring Metro Inauguration: ₹33,000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास

PM Modi First Ring Metro Inauguration
PM Modi First Ring Metro Inauguration (Source:Social Media)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में करीब 33,000 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि मेट्रो नेटवर्क के विस्तार और सरकारी कर्मचारियों के आवासीय क्षेत्रों तक बेहतर कनेक्टिविटी से राजधानी में सुविधाओं का दायरा लगातार बढ़ रहा है।

प्रधानमंत्री के अनुसार सरकार का टारगेट दिल्ली को मॉडर्न इंफ्रास्ट्रक्चर और बेहतर पब्लिक ट्रांसपोर्ट से जोड़ना है, जिससे शहर की जीवनशैली और सुविधाएं और बेहतर हों।

Delhi Pink Line Ring Metro: ‘डबल इंजन सरकार’ से तेज हुआ विकास

Delhi Pink Line Ring Metro
Delhi Pink Line Ring Metro (Source:Social Media)

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि दिल्ली की जनता ने एक वर्ष पहले उम्मीद और नए संकल्प के साथ भाजपा की डबल इंजन सरकार को समर्थन दिया था। उसी का परिणाम है कि राजधानी में विकास कार्य तेज गति से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने दिल्लीवासियों को इन परियोजनाओं के लिए बधाई भी दी।

महिला दिवस पर नारी शक्ति को नमन

इंटरनेशनल विमेन्स डे के अवसर पर प्रधानमंत्री ने देश की महिलाओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राजनीति, प्रशासन, विज्ञान, खेल और समाज सेवा जैसे कई क्षेत्रों में महिलाएं लगातार आगे बढ़ रही हैं और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।

‘दिल्ली का विकास, देश की छवि से जुड़ा’

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दिल्ली केवल भारत की राजधानी ही नहीं, बल्कि देश की पहचान का प्रतीक भी है। इसलिए दिल्ली का विकास सीधे तौर पर भारत की छवि से जुड़ा हुआ है। उन्होंने बताया कि Delhi Metro का नेटवर्क अब 375 किलोमीटर से ज्यादा हो चुका है, जिससे लाखों लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी और आरामदायक यात्रा की सुविधा मिल रही है।

Majlis Park Maujpur Metro Corridor: 2 नए मेट्रो कॉरिडोर शुरू

Majlis Park Maujpur Metro Corridor
Majlis Park Maujpur Metro Corridor (Source:Social Media)

दिल्ली सरकार के अनुसार मजलिस पार्क से मौजपुर-बाबरपुर तक करीब 12.3 किलोमीटर लंबा नया मेट्रो सेक्शन शुरू किया गया है। इस मार्ग पर 8 एलिवेटेड स्टेशन बनाए गए हैं और यह सेक्शन मौजूदा पिंक लाइन का हिस्सा होगा।

इस विस्तार के बाद पिंक लाइन की कुल लंबाई लगभग 71.56 किलोमीटर हो जाएगी। इसके साथ ही दिल्ली देश का पहला ऐसा शहर बन जाएगा जहां पूरी तरह से कार्यरत रिंग मेट्रो नेटवर्क मौजूद होगा।

Delhi Metro Phase V Expansion: फेज-5 के तहत 3 नई लाइनों की नीव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेट्रो फेज-5 के तहत तीन नए कॉरिडोर की नीव भी रखी। इनमें शामिल हैं:

  • रामकृष्ण आश्रम मार्ग से इंद्रप्रस्थ तक सेंट्रल विस्टा कॉरिडोर
  • एरोसिटी से इंदिरा गांधी एयरपोर्ट टर्मिनल-1 तक गोल्डन लाइन एक्सटेंशन
  • तुगलकाबाद से कालिंदी कुंज तक नया एलिवेटेड कॉरिडोर

इन प्रोजेक्ट्स के पूरा होने के बाद सेंट्रल दिल्ली, एयरपोर्ट और दक्षिण दिल्ली के कई महत्वपूर्ण इलाकों के बीच कनेक्टिविटी और बेहतर हो जाएगी, जिससे दिल्ली-एनसीआर के लाखों यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा।

यह भी पढ़ें – कहीं आप भी तो नहीं ले रहे डूप्लकैट प्रोटीन ! सेहत बिगाड़ने वाले नकली सप्लीमेंट रैकिट का हुआ भंडाफोड़

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।