अमित शाह से मिले राज्यपाल जगदीप धनखड़, तीन दिन में हुई दूसरी मुलाकात

Summary :

राज्यपाल धनखड़ ने अपने तीन दिवसीय दिल्ली दौरे के दौरान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला, गृह मंत्री अमित शाह, और कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी से मुलाकात की।

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने आज फिर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। तीन दिन के अंदर हुई इस दूसरी मुलाकात से चर्चाओं का बाजार गर्म है। आज कोलकाता के लिए रवाना होने से पहले राज्यपाल गृह मंत्री अमित शाह से मिलने उनके घर पहुंचे। राज्यपाल धनखड़ ने ट्वीट कर अमित शाह से मुलाकात की जानकारी दी थी।
राज्यपाल धनखड़ ने अपने तीन दिवसीय दिल्ली दौरे के दौरान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला, गृह मंत्री अमित शाह, और कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी से मुलाकात की। राज्यपाल धनखड़ के इस दौरे से दिल्ली की सियासत का माहौल गर्म है।


बता दें कि राज्यपाल धनखड़ इन दिनों दिल्ली दौरे पर थे। उन्होंने शुक्रवार को अंतिम समय में राज्य की कानून व्यवस्था की स्थिति पर केंद्रीय गृहमंत्री से चर्चा के लिए दिल्ली से कोलकाता लौटने का कार्यक्रम बदल दिया था। पिछले कुछ हफ्तों में पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा की घटनाओं को लेकर राज्यपाल ने चिंता जताई है।

Desk Team