बिहार में भागलपुर जिले के रंगरा थाना क्षेत्र के डुमरिया चौक के निकट कल शाम हुए सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर दो गई है जबकि दस से अधिक घायल महिलाओं का इलाज चल रहा है। नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश कुमार ने आज यहां बताया कि डुमरिया चौक के पास मंगलवार की शाम ऑटो रिक्शा पलटने से घायल हुए बारह वर्षीय विकास कुमार की इलाज के दौरान देर रात मौत हो गई।
इससे पहले हादसे में आशीष कुमार की मौके पर ही मौत हो गयी थी। श्री कुमार ने बताया कि इस दुघर्टना में जख्मी दस से अधिक महिलाओं का इलाज रंगरा और नवगछिया के सरकारी अस्पताल में चल रहा है। सभी लोग जिउतिया पर्व के मौके पर गंगा स्नान के लिए तिनटंगा घाट जा रहे थे तभी यह हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि सरकारी प्रावधान के अनुसार मृतकों के आश्रितों को आर्थिक सहायता दी जायेगी।


Download Android App
Download iOS App



