नई दिल्ली : पाकिस्तान से दिल्ली परिवार संग आई आरती की बच्ची नागरिकता को सोमवार को उत्तरी दिल्ली नगर निगम में स्थायी समिति के अध्यक्ष जय प्रकाश ने नागरिकता को उसका जन्म प्रमाण दिया। इस मौके पर नागरिकता की मां काफी खुश दिखी।
उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने हमारा दर्द समझा है। नागरिकता संशोधन कानून पास होने से हमे नागरिकता मिलेगी। अब हम गर्व से कह सकेंगे कि हम हिन्दुस्तानी हैं। इस दौरान उन्होंने निगम का भी धन्यवाद किया।
इस दौरान स्थायी समिति के अध्यक्ष जय प्रकाश ने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 के पारित होने के बाद मजनू का टीला शरणार्थी कैंप में जन्म लेने वाली बच्ची ‘नागरिकता’ को उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने जन्म प्रमाण पत्र दिया है।
उन्होंने कहा कि जन्म प्रमाण पत्र देने से पहले निगम ने सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली थी। मजनू का टीला शरणार्थी कैंप में रह रहे दंपती आरती और ईश्वर के यहां 24 नवम्बर 2019 एक बच्ची का जन्म हुआ था। जिसे उन्होंने ‘नागरिकता’ का नाम दिया गया था।
छह साल पहले पाक से आया था परिवार
नागरिकता की मां आरती ने बताया कि उनका परिवार साल 2013 में पाकिस्तान से दिल्ली आए थे। यहां उन्होंने रहने का ठिकाना मजनू का टीला में बनाया। और छह साल से यहीं पर रह रहे हैं। बता दें कि इस कैंप में 135 परिवारों के 800 लोग रहते हैं। इन्हें नया कानून आने से सभी लोगों को नागरिकता मिलेगी।


Download Android App
Download iOS App



