कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध की कुछ घटनाओं का हवाला देते हुए बुधवार को आरोप लगाया कि भाजपा राज्य के अपराधमुक्त होने का झूठा राग अलाप रही है।
उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘उप्र के मुख्यमंत्री और मंत्रियों का अगर बयानबाजी से मन भर गया हो तो जरा जमीनी हकीकत से पर ध्यान दे लें।’’
प्रियंका ने कहा, ‘‘पहले रायबरेली में एक युवती की हत्या कर जला दिया गया और अब आजमगढ़ में एक युवती का बलात्कार कर उसे जला दिया गया। यह जमीनी हकीकत है।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा उत्तर प्रदेश के अपराधमुक्त होने का झूठा राग अलाप रही है।


Download Android App
Download iOS App



