रुद्रपुर : मेट्रोपॉलिस कालोनी में विलाज के पास एक नेता ने एक आईपीएस अफसर की पत्नी को छेड़ दिया, जिस पर महिला ने सोसायटी के अध्यक्ष से शिकायत की। अध्यक्ष की मौजूदगी में महिला ने भाजपा नेता की चप्पलों से पिटाई कर दी। हालांकि आरोपी की पत्नी व मां की मौजूदगी में नेता ने महिला से माफी मांग कर अपनी जान छुड़ाई। इस मामले की जानकारी पुलिस को भी है, लेकिन कोई तहरीर न मिलने के कारण मुकदमा नहीं लिखा गया।
मेट्रोपॉलिस कालोनी में यूपी के एक आईपीएस अफसर की पत्नी पीसीएस की तैयारी कर रही है। बताया जाता है कि वह जिम जाती तो कई दिनों से एक भाजपा नेता उसका पीछा कर रहा था। हद तो तब हो गई जब वह जिम में भी पहुंच गया और उसने महिला से मोबाइल नंबर तक मांग लिया। महिला ने इसकी शिकायत सोसायटी के अध्यक्ष देवेंद्र शाही व अवतार बिष्ट से की। सोसायटी के पदाधिकारियों के साथ महिला आरोपी के घर जा धमकी। महिला ने चप्पल उतार कर पिटाई शुरू कर दी तो अन्य लोगों ने भी भाजपा नेता को पीटा। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई, मगर पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी की पत्नी व मां भी मौके पर पहुंच गई।
सड़कों पर उतरे मिंडा के श्रमिक
उसने मैसेज करने का भी आरोप लगाया। बाद में उक्त नेता ने पैर छूकर महिला से माफी मांगी। यह घटनाक्रम चर्चा का विषय बना हुआ है। सिडकुल पुलिस का कहना है कि मामला संज्ञान में जरूर आया है, लेकिन दोनों पक्षों ने मामले को रफादफा कर दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है, लेकिन यदि किसी ने ऐसा कृत्य किया है तो उसके खिलाफ संगठन कार्रवाई करेगा।
– सुरेंद्र तनेजा


Download Android App
Download iOS App



