कंगना रनौत ने निर्देशक विकास बहल पर लगाया यौन शोषण का आरोप

Summary :

बॉलीवुड की क्वीन यानी कंगना रनौत ने जाने माने फिल्म निर्देशक विकास बहल पर आरोप लगाए है की विकास बहल ने कई बार उन्हें उनके साथ अनुचित व्यवहार किया ।

अभी नाना पाटेकर और तनुश्री दत्ता का शोषण विवाद खत्म भी नहीं हुआ था की बॉलीवुड में एक और यौन शोषण का मामला सामने आया है। बॉलीवुड की क्वीन यानी कंगना रनौत ने जाने माने फिल्म निर्देशक विकास बहल पर आरोप लगाए है की विकास बहल ने कई बार उन्हें उनके साथ अनुचित व्यवहार किया और उन्हें कई मौको पर असहज महसूस कराया।

कंगना रनौत

कंगना रनौत का ये बयान प्रोडक्शन हाउस ‘फैंटम फिल्म्स’ की एक महिला कर्मचारी के बयान के बाद आया है जिन्होंने फिल्म निर्देशक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।

कंगना रनौत

महिला कर्मचारी द्वारा ये आरोप करीब एक साल पहले लगाया गया था की निर्देशक विकास बहल ने उसके साथ गोवा की यात्रा के दौरान अनुचित तरीके से व्यवहार किया।

कंगना रनौत

बीते दिनों महिला कर्मचारी ने एक बार फिर विकास बहल के खिलाफ आरोप लगाए थे जिसका समर्थन कंगना ने करते अपनी घटना के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

कंगना रनौत

कंगना रनौत ने महिला कर्मचारी का समर्थन करते हुए कहा है की वो महिला की बातों पर विशवास करती है क्योंकि ऐसा ही कुछ विकास बहल ने उनके साथ भी किया है।

कंगना रनौत

कंगना रनौत के मुताबिक ये मामला उस वक्त का है जब वो फिल्म क्वीन की शूटिंग कर रही थी। उस वक्त निर्देशक विकास बहल ने शादीशुदा होने के बावजूद जबरदस्ती उनसे करीबी बढ़ाने की कोशिश की और कई बार कंगना के सामने शेखी बघारते हुए कहा की ”वो रोजाना नई लड़की के साथ यौन संबंध बनाते हैं।”

कंगना रनौतसाथ ही कंगना का कहना है की विकास बहल जब भी उनसे मिलते थे वो उनकी गर्दन पर अपना चेहरा रखकर उन्हें कसकर पकड़ते थे और उनके बालों को सूंघते थे। बकौल कंगना ” मुझे उन्हें हटाने में काफी जोर लगाना पड़ता था।” असहज महसूस होने के बावजूद विकास बहल की हरकतें कभी कम नहीं हुई।

कंगना रनौत

कंगना रनौत के इस बयान के बाद फिल्म निर्माता हंसल मेहता और पटकथा लेखक अपूर्व असरानी ने कंगना का समर्थन करते हुए विकास बहल की निंदा की है।

कंगना रनौत

Anup Jalota की बिग बॉस के घर में जाने के बाद बढ़ी और भी ज्यादा पॉपुलैरिटी,अब से करेंगे एक शो की इतनी फीस चार्ज

Desk Team