दिल्ली में जल्द ही एमसीडी चुनाव होने वाले है। चुनाव से पहले सियासी पार चढ़ता नजर आ रहा है। ऐसे में पार्टियां एक-दूसरे को घेरने का काम कर रही है। भारतीय जनता पार्टी( भाजपा) के सांसद रमेश बिधूड़ी ने बुधवार को दिल्ली बीजेपी प्रदेश कार्यालय पर दक्षिणी दिल्ली में पानी की किल्लत को लेकर केजरीवाल सरकार को एक बार फिर घेर लिया है।
दिल्ली में टैंकरों की संख्या 892 थी
बता दे कि सत्ता में आने से पहले जो केजरीवाल बार-बार कहते थे कि 24 घंटे दिल्ली को पानी देंगे और साथ ही दिल्लीवासियों को टैंकर माफियाओं से मुक्ति दिलाएंगे, उसका क्या हुआ।उन्होनें कहा कि वास्तविकता यह है कि पहले दिल्ली में टैंकरों की संख्या 892 थी जो केजरीवाल शासन के आठ सालों में बढ़कर 1204 हो गई है। जो साफ दर्शाता है कि केजरीवाल सरकार ने पाइपलाइन से पानी सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए कोई काम नहीं किया।
केजरीवाल सरकार की ओर से नहीं दिया गया पत्र का जवाब
बिधूड़ी ने कहा कि साल 2015 से पहले जो जलबोर्ड 600 करोड़ रुपये सरप्लस में था वो अब 57,895 करोड़ रुपये के घाटे में चल रहा है। यही कारण है कि कैग द्वारा लिखे गए 22 पत्रों का जवाब केजरीवाल सरकार की ओर से नहीं दिया गया। अगर जांच की जाती तो केजरीवाल सरकार की पैसे उगाही के कारनामों की पोल खुल जाती। हाल ही में सामने आया है जलबोर्ड का 20 करोड़ रुपये का घोटाला, इसका नया प्रमाण है।उन्होंने कहा कि अभी वसंत विहार में पानी की किल्लत मची हुई है, लेकिन केजरीवाल दूसरे राज्यों में चुनावी पर्यटन में व्यस्त हैं।


Download Android App
Download iOS App



