बीजेपी सांसद और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर इस बार होली का त्यौहार न मानाने और दिल्ली हिंसा के पीड़ितों की मदद का आह्वान किया है। एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उन्होंने ये बात कही। विज्ञप्ति में कहा गया कि “होली मनाने के लिए मेरे निर्वाचन क्षेत्र के आरडब्ल्यूए और कॉलेजों से मुझे कई निमंत्रण मिले हैं। मैं उन सबका आभारी भी हूं, मगर यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि पीड़ितों की मदद करने का समय है।”
उत्तर-पूर्वी दिल्ली हिंसा में 54 लोगों की मौत हो चुकी है। अभी भी अस्पतालों में सैकड़ों घायल लोग भर्ती हैं। हिंसा के संबंध में जांच चल रही है। जांच टीम ने करीब 700 मामले भी दर्ज किए हैं और करीब 2200 लोगों को गिरफ्तारी या उन्हें हिरासत में लिया जा चुका है। ऐसे में बीजेपी सांसद गंभीर ने इस समय को पीड़ितों की मदद करने में लगाने की अपील की है। गौतम गंभीर, इससे पहले भी अपनी ही पार्टी के नेता कपिल मिश्रा पर दिल्ली हिंसा को लेकर निशाना साध चुके हैं।
दिल्ली हिंसा : ताहिर हुसैन के भाई को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
वहीं दूसरी ओर, दिल्ली सरकार ने भी पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने के लिए प्रभावित इलाकों में अभियान चलाया है। इसके अलावा अलग-अलग गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) और स्थानीय निवासी भी पीड़ितों की मदद करने में जुटे हैं। एहतियात के तौर पर अभी भी हिंसाग्रस्त क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात है।


Download Android App
Download iOS App



