राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां पूरे जोर-शोर से चल रही हैं। इस बीच दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इसमें 29 उम्मीदवारों के नाम हैं। बीजेपी की इस लिस्ट में आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ भी भाजपा ने अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है।
BJP ने जारी की पहली लिस्ट
दिल्ली में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिसके लिए सभी पार्टियां पूरी तैयारी में जुटि हुई है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मदवारों का ऐलान पहले ही कर दिया था। वहीं आज भाजपा ने भी अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में कुल 29 उम्मीदवारों के नाम हैं।
भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव-2025 के लिए निम्नलिखित नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की। pic.twitter.com/mzC3ZJgVZj
— BJP (@BJP4India) January 4, 2025
केजरीवाल के खिलाफ प्रत्याशी प्रवेश वर्मा
इस लिस्ट में कई पुराने चेहरे भी नजर आए हैं। बता दें भाजपा ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रवेश वर्मा को प्रत्याशी के रूप में चुनावी रण में उतारा गया है। वहीं सीएम अतिशी के खिलाफ रमेश बिधूड़ी को टिकट दी गई।


Download Android App
Download iOS App




