AAP के खिलाफ BJP का हमला हुआ तेज, ‘भ्रष्टाचार’,‘शराब घोटाले’ के जलाए पुतले

Summary :

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) पर अपना हमला तेज करते हुए यहां हनुमान मंदिर के निकट ‘भ्रष्टाचार’ और ‘शराब घोटाले’ के सोमवार को पुतले जलाए तथा 2021-22 की आबकारी नीति में कथित भ्रष्टाचार को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग की।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) पर अपना हमला तेज करते हुए यहां हनुमान मंदिर के निकट ‘भ्रष्टाचार’ और ‘शराब घोटाले’ के सोमवार को पुतले जलाए तथा 2021-22 की आबकारी नीति में कथित भ्रष्टाचार को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग की।यह नीति अब रद्द की जा चुकी है।
भाजपा की दिल्ली इकाई ने पुतले जलाए जाने की तुलना होलिका दहन से की।उसकी सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में विभिन्न स्थानों पर इस प्रकार के पुतले जलाने की योजना है।भाजपा की दिल्ली इकाई के कार्यवाहक अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि केजरीवाल हर चुनाव से पहले ईश्वर का आशीर्वाद लेने के लिए कनॉट प्लेस के पास स्थित इस हनुमान मंदिर में आते हैं।
BJP releases purported sting to claim AAP selling ticket for MCD polls,  Kejriwal's party terms it fake | Deccan Herald
उन्होंने मंदिर के निकट पुतले जलाए जाने से ठीक पहले कहा, ‘‘ईश्वर का आशीर्वाद लेने के बाद उन्हें लोगों के लिए अच्छा काम करना था और समाज में शांति एवं सद्भाव लाना था, लेकिन ‘आप’ सरकार ने ऐसे कदम उठाए जिससे शहर में, यहां तक कि धार्मिक स्थलों और स्कूलों के पास भी शराब के ठेके बढ़ गए और शराब पीने को बढ़ावा दिया गया।’’उन्होंने कहा कि भाजपा की दिल्ली इकाई ‘भ्रष्टाचार’ और ‘शराब घोटाले’ के पुतले सोमवार को सभी विधानसभा क्षेत्रों में जलाएगी।
Rendered Irrelevant
सचदेवा ने कहा, ‘‘हमने पुतले जलाने के लिए इस स्थान को चुना, क्योंकि केजरीवाल चुनावी अभियान शुरू करने से पहले इसी मंदिर में जाते हैं और यहीं से हम उनके भ्रष्टाचार को खत्म करने का संकल्प लेते हैं। हम 2025 तक इंतजार नहीं करेंगे, केजरीवाल को इस्तीफा देना होगा। उन्हें इस शराब घोटाले से जुड़े सवालों के जवाब देने होंगे।’’
दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी ने भी ‘आप’ पर निशाना साधा और 2021-22 के लिए शराब नीति बनाने और उसके कार्यान्वयन में ‘‘बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार’’ का आरोप लगाया।भाजपा की दिल्ली इकाई ने ‘आप’ सरकार की आबकारी नीति को लेकर केजरीवाल के इस्तीफे की मांग करते हुए शहर के विभिन्न इलाकों में एक मार्च को विरोध प्रदर्शन किया था।

Desk Team