दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि भाजपा का चुनाव प्रदर्शन एग्जिट पोल के आंकड़ों से कहीं बेहतर होगा और हम आराम से बहुमत हासिल कर लेंगे।
हमने एक अच्छा चुनाव अभियान चलाया और मतदान के दिन मिला फीडबैक हमे अच्छे प्रदर्शन को लेकर आश्वस्त करता है।
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री के ब्यान पर प्रतिक्रिया में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की सिसोदिया एवं अन्य आम आदमी पार्टी नेताओं को जांच ऐजेंसियों के बोले बिना ही खुद को क्लीन चिट देने की आदत है और सिसोदिया ने आज फिर वो ही किया है।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि सिसोदिया उत्तर प्रदेश के नेता आजम खाँ के मामले से सबक लें और समझे की चुनाव जीत उन्हे स्कैम आरोपों से दोषमुक्त नही कर सकती।
आगे आदेश गुप्ता ने कहा की कल सुबह हमारे सभी प्रत्याशी अपने गिनती ऐजेंट के साथ 7 बजे तक अपने सेंटरों पर पहुंच कर मोर्चा समभालेंगे। उन सभी को कानूनी विशेषज्ञों एवं वरिष्ठ नेताओं ने नियम समझा दिये हैं।


Download Android App
Download iOS App



