बीजेपी ने जनता का तोडा विश्वास : अजय सिंह

Summary :

NULL

भोपाल : मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी पर लोगों का विश्वास तोड़ने का आरोप लगाते हुए कहा कि लोगों का अब पार्टी पर से भरोसा उठ गया है। श्री सिंह कल सीधी और धोहनी विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान आमसभाओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने विकास के बड़-बड़ सपने जनता को दिखाए।

चुनाव के वक्त अब वे लोगों से मध्यप्रदेश को समृद्ध बनाने का आइडिया मांग रहे हैं। जिस सरकार पर 15 साल इस प्रदेश की जनता ने भरोसा जताया हो वह सरकार आज उनसे विकास और समृद्ध होने का आइडिया मांग रही है। श्री सिंह ने कहा कि भाजपा ने किसानों की खुशहाली और महिलाओं को सुरक्षा देने का वादा किया, लेकिन अब इनके हालात प्रदेश की खराब स्थिति का खुलासा करते हैं। श्री सिंह ने कांग्रेस को वोट देने की अपील करते हुए कहा कि यह चुनाव इस प्रदेश का भविष्य तय करेगा।

Desk Team