दिल्ली में एमसीडी चुनाव जल्द ही होने वाले है। चुनाव की सरगर्मी जोरों पर है।बीजेपी (BJP) ने इस एमसीडी चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। वहीं बीजेपी की ओर से कराए गए सर्वे में पार्टी को एमसीडी चुनाव में 170 से ज्यादा सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं।
केंद्रीय मंत्री और दिग्गज नेताओं की फौज मैदान में उतरेगी
आपको बता दे कि इस बीच लोकसभा और विधानसभा समीकरण के महारथी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) 1 दिसंबर से दिल्ली एमसीडी चुनाव प्रचार में उतर सकते हैं। अमित शाह के चुनावी जनसभा और रोड शो कार्यक्रम को लेकर पार्टी में मंथन लगातार जारी है। दिल्ली एमसीडी चुनाव प्रचार के लिए बीजेपी के कई केंद्रीय मंत्री और दिग्गज नेताओं की फौज मैदान में उतरेगी।
कई नेता रोड शो के साथ-साथ जनसभाओं में भाग लेंगे
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, अनुराग ठाकुर, पीयूष गोयल, ज्योतिरादित्य सिंधिया और कई राज्यों के मुख्यमंत्री सहित पार्टी के शीर्ष नेता रोड शो के साथ-साथ जनसभाओं में भाग लेंगे। 30 नवंबर को दिल्ली के 200 सीटों पर युद्ध स्तर पर प्रचार के लिए बीजेपी ने बड़े नेताओं की फौज उतार दी है। केंद्रीय मंत्रियों की ओर से जनसभाओं के अलावा मेगा रोड शो किए जाएंगे।


Download Android App
Download iOS App



