दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को बताया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर असामाजिक तत्वों ने हमला किया जिससे सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षा बैरियर क्षतिग्रस्त हो गये।
मनीष सिसोदिया ने भाजपा सरकार पर लगाया आरोप
केजरीवाल की हत्या करवाना चाहती है बीजेपी! https://t.co/JnhCi41Oee
— Manish Sisodia (@msisodia) March 30, 2022
श्री सिसोदिया ने ट्वीट किया, ‘‘ दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के घर पर असामाजिक तत्वों ने हमला कर सीसीटीवी कैमरे और सिक्योरिटी बैरियर तोड़ दिये हैं। गेट पर लगे बूम बैरियर भी तोड़ दिये हैं। ’’ उप-मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर दावा कि श्री केजरीवाल के आवास पर तोड़फोड़ करने वाले लोग भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से जुड़ हैं।
सिसोदिया बोले- भाजपा ने की केजरीवाल के घर तोड़-फोड़
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा, ‘‘ बीजेपी के गुंडे मुख्यमंत्री केजरीवाल जी के घर पर तोड़फोड़ करते रहे। बीजेपी की पुलिस उन्हें रोकने की जगह उन्हें घर के दरवाजे तक लेकर आई। ’’ उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ता श्री केजरीवाल के आवास पर‘द कश्मीर फाइल्स’पर दिये गए उनके बयान के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे। भाजयुमो के राष्ट्रीय सचिव तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने मंगलवार को ट्विटर पर यह प्रदर्शन करने की जानकारी दी थी।


Download Android App
Download iOS App



