अहान शेट्टी गर्लफ्रेंड तानिया श्रॉफ संग हुए रोमांटिक, स्पेशल अंदाज में किया बर्थडे विश

Summary :

सुनील शेट्टी मॉडल तानिया श्रॉफ को पिछले काफी लंबे वक्‍त से डेट कर रहे हैं। यही नहीं ये कपल बचपन से एक दूसरे को जानते हैं और काफी अच्‍छे दोस्त हैं। वैसे ये कपल उनमें से है जो कभी भी एक दूसरे के लिए प्‍यार जाहिर करने से हिचकिचता नहीं है।

सुपरस्‍टार सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्‍यादा अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाए रहते हैं। अहान अपनी गर्लफ्रेंड संग रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों बटोरते रहते हैं। वर्तमान समय में अहान मॉडल तानिया श्रॉफ संग रिलेशन में हैं। खैर आज तानिया अपना 25 वां जन्‍मदिन माना रही हैं और बर्थडे के दिन उनके बॉयफ्रेंड ने उन्‍हें बेहद खास अंदाज में विश किया है। 
बता दें सुनील शेट्टी मॉडल तानिया श्रॉफ को पिछले काफी लंबे वक्‍त से डेट कर रहे हैं। यही नहीं ये कपल बचपन से एक दूसरे को जानते हैं और काफी अच्‍छे दोस्त हैं। वैसे ये कपल उनमें से है जो कभी भी एक दूसरे के लिए प्‍यार जाहिर करने से हिचकिचता नहीं है। तो बस फिर क्‍या एक बार ऐसा ही हुआ जब दोनों एक दूसरे के प्‍यार में डूबे नजर आ रहे हैं।
गर्लफ्रेंड तानिया के बर्थडे पर अहान ने उनके लिए अपने अधिकारिक इंस्‍टाग्राम हैंडल पर कुछ तस्‍वीरें पोस्‍ट की हैं। इन फोटोज में अहान और तानिया साथ में दिखाई दे रहे हैं। जहां पहली तस्‍वीर में तानिया अपने बॉयफ्रेंड अहान की गोद में लेटी दिख रही है। इस दौरान दोनों के दूसरे की आंखों में खोए हुए नजर आ रहे हैं। जबकि दूसरी तस्‍वीर में तानिया खुद सेल्‍फी लेते दिख रही हैं और अहान उन्‍हें पीछे से हग कर रहे हैं। 

इन तस्‍वीरों को पोस्‍ट कर अहान ने इन तस्‍वीरों के साथ उन्‍होंने प्‍यारे से कैप्‍शन में लिखा मेरी बर्थडे गर्ल। जहां एक तरह अहान का यह पोस्‍ट लोगों का दिल जीत रहा है तो वहीं दूसरी तरफ इससे उनके प्यार की गहराई का भी अंदाजा लगाया जा सकता है।
 
अहान के अलावा उनकी बहन और अभिनेत्री आथिया शेट्टी और क्रिकेटर बॉयफ्रेंड केएल राहुल ने भी तानिया को बेहद खास अंदाज में बर्थडे की बधाई दी है। ऐसे में आथिया ने अपनी इंस्‍टा स्‍टोरी पर एक मिरर सेल्फी लेते हुए पोस्ट की है। फोटो के साथ अथिया ने कैप्शन में लिखा है, हैप्पी बर्थडे फेवरेट गर्ल तानिया। लव यू।
वहीं केएल राहुल ने तानिया को बर्थडे विश करने के लिए अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें राहुल के अलावा अहान, अथिया और तानिया चारों साथ में एक स्टॉन्ग बॉन्ड साझा करते दिख रहे हैं।  

Desk Team