नई दिल्ली : जनकपुरी पूर्व मेट्रो स्टेशन के निकट भाजपा पश्चिमी दिल्ली कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी, सांसद प्रवेश वर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन और पवन शर्मा सहित कई मौजूद रहे।
रामलाल ने पश्चिमी दिल्ली जिला को लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान कराने में पहले नंबर पर आने के लिए संकल्प दिलवाते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता जमीन पर काम करते हुए आगे बढ़ता है और सर्वोच्च पद पर जाता है। प्रधानमंत्री उदाहरण हैं। भाजपा की सरकार में दिल्ली ही नहीं देश के लोगों का विश्वास बढ़ रहा है।
वहीं सांसद प्रवेश वर्मा ने कहा कि समय आ गया है कि जब कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दोबारा 2019 में प्रधानमंत्री बनाने के लिए जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार पश्चिमी दिल्ली के घर-घर जाकर करें। संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए जिला कार्यालय का महत्वपूर्ण योगदान साबित होगा।


Download Android App
Download iOS App



