नयी दिल्ली : कांग्रेस और आप ने आज भाजपा पर हमला किया जब पार्टी के सात सांसद सीलिंग मुद्दे पर तीनों एमसीडी के बुलाये गए संयुक्त सत्र में उपस्थित होने में विफल रहे। ये सांसद नगर निगमों के मनोनीत सदस्य होते हैं। दिल्ली में लोकसभा की सात सीटें हैं और इन सीटों का प्रतिनिधित्व करने वाले सांसद उनका क्षेत्र जिस नगर निगम के अंतर्गत आता है उसके मनोनीत सदस्य हो जाते हैं। उत्तर दिल्ली नगर निगम में विपक्ष के नेता (आप) राकेश कुमार ने सदन में कहा, ‘‘सीलिंग के मुद्दे पर चर्चा के लिये यह संयुक्त सत्र बुलाया गया, लेकिन किसी भी सांसद ने इसमें हिस्सा नहीं लिया।’’
उन्होंने कहा, ‘‘उन्हें यहां होना चाहिये था और जनता के प्रतिनिधियों की आवाजों और व्यापारियों की समस्याओं को सुनना चाहिये था। भाजपा सिर्फ बड़ा शोर करती है।’’ इसपर भाजपा सदस्यों ने विरोध किया। दिल्ली से सात सांसदों में हर्षवर्द्धन (चांदनी चौक), मनोज तिवारी (उत्तर पूर्वी दिल्ली) , महेश गिरि (पूर्वी दिल्ली), मीनाक्षी लेखी (नयी दिल्ली), उदित राज (उत्तर पश्चिमी दिल्ली), प्रवेश वर्मा (दिल्ली) और रमेश बिधूड़ी (दक्षिण दिल्ली) शामिल हैं।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



