केजरीवाल सरकार की नई आबकारी नीति पर भाजपा का जनमत संग्रह अभियान शुरू

Summary :

भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई ने अरविंद केजरीवाल सरकार की नयी आबकारी नीति पर 10 लाख लोगों की राय लेने के लिए शुक्रवार को अपना ‘जनमत संग्रह’ अभियान शुरू किया।

भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई ने अरविंद केजरीवाल सरकार की नयी आबकारी नीति पर 10 लाख लोगों की राय लेने के लिए शुक्रवार को अपना ‘जनमत संग्रह’ अभियान शुरू किया। दिल्ली भाजपा के मीडिया प्रमुख नवीन कुमार ने कहा कि पार्टी 280 वार्डों में से प्रत्येक में 1,120 स्थानों पर विशेष रूप से तैयार किए गए बक्से लगाकर जनमत संग्रह कर रही है।
भविष्य को नकारात्मक रूप से करेगी प्रभावित 
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कनॉट प्लेस में ‘जनमत संग्रह’ की शुरुआत करते हुए कहा, ”दिल्ली में इससे बड़ा मुद्दा नहीं हो सकता, क्योंकि यह आबकारी नीति दिल्ली वासियों के स्वास्थ्य और भविष्य को नकारात्मक रूप से प्रभावित करेगी।”
पश्चिमी पटेल नगर के पार्षद गुप्ता ने आरोप लगाया कि नयी आबकारी नीति के तहत शहर भर में शराब की 850 दुकानें खोलकर, शराब को बढ़ावा देकर युवाओं को दिशाहीन कर रही है। उन्होंने कहा कि इन दुकानों के पास भीड़ के कारण महिलाएं भी असुरक्षित महसूस करती हैं।

Desk Team