आप पार्टी के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अगले साल होने वाला लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंकते हुए शनिवार को कहा कि भाजपा को दिल्ली में हराने के लिए उनकी पार्टी ही एकमात्र विकल्प है।
दिल्ली के रोहिणी क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा,’ भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(आरएसएस) लोकसभा चुनाव जीतने के क्रम में आप के वोट काटने के लिए अकथित रूप से कांग्रेस का समर्थन कर रहे हैं। लोग भाजपा से नाराज है लेकिन वे राहुल गांधी तथा भ्रष्टाचारी कांग्रेस को भी वोट नहीं देना चाहते हैं। दिल्ली में सिर्फ‘आप’ही एक मात्र विकल्प है।’
भाजपा पर हमला बोलते केजरीवाल ने कहा,’ लोकसभा चुनाव 2014 में आपने भाजपा को वोट दिये और भाजपा के सभी सात सांसदों को संसद में भेजा। वर्ष 2015 के विधानसभा चुनावों में आपने बदलाव के लिए वोट किया और दिल्ली में 70 में से 67 सीटों पर‘आप’को जिताया। आपके कल्याण के लिए किसने काम किया-‘आप‘या भाजपा के सात सांसदों ने? यह‘आप’है जो बिना थके आपके लिए लगातार काम कर रही है।’
केंद्र पर साधा निशाना, ढाई नहीं 10 रुपये की करें कटौती
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के सात सांसद चुनाव जीतने के बाद वापस नहीं आए और आप सरकार की परियोजनाओं को विफल करने के लिए उपराज्यपाल को मोहरा बनाया।
केजरीवाल ने कहा,’ उन्होंने मोहल्ला क्लिनिक, सीसीटीवी परियोजना, नये विद्यालयों, नये महाविद्यालयों और दिल्लीवासियों के लिए जो कुछ हम करना चाहते थे उनको विफल करने के कोशिश की। लेकिन हम वह नहीं है जो दलदल में फंस जाए, हम दिल्लीवासियों के लिए लड़ और हमने जो वादे किये उसे पूरा किया। अगर आप लोग‘आप‘के सात सांसदों को भेजेंगे, हमने अबतक जो काम किया है उससे 10 गुना अधिक काम करेंगे।’
केजरीवाल ने मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि उसने आप को वोट दिने के लिए दिल्लीवासियों पर निशाना साधा और मेट्रो का किराया बढ़ और सीलिंग शुरू कर दी। उन्होंने कहा,’ अगर दिल्ली से हमारे सात सांसद होतो वे मेट्रो का किराया नहीं बढ़ पाते, हम उन्हें सीलिंग करने नहीं देंगे।’
उन्होंने कहा,’मैं आपसे प्रार्थना करता हूं कि आप 2014 वाली गलती मत करिये, अपनी पार्टी को मजबूत बनाइए, आप को मजबूत बनाइए और हम आपके कल्याण के लिए काम करते रहेंगे। कांग्रेस पार्टी को एक भी वोट मत न दें, आप के लिए वोट करें। सिर्फ यही राजनीतिक दल मोदी की भाजपा को हरा सकता है।’
उन्होंने आरएसएस पर आरोप लगाया कि वह दिल्ली में दुष्प्रचार के जरिये मतदाताओं को उलझाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा,’आरएसएस घर-घर जाकर प्रचार कर रहा है। वह सुबह की सैर के दौरान पार्कों में जाकर मतदाताओं को बहका रहे हैं। वे पार्को और लोगों के घरों में जाकर कह रहे कि मोदी ने सबकुछ बरबाद कर दिया। कांग्रेस मोदी से बेहतर है। ‘ केजरीवाल ने कहा,’आरएसएस चाहता है कि कांग्रेस को कुछ वोट मिले और आप को पराजित करें।’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस दिल्ली में कहीं नहीं हैं क्योंकि इसने 15 वर्षों तक दिल्ली में गलत शासन किया और कई भ्रष्टाचार किये।


Download Android App
Download iOS App



