दक्षिणी दिल्ली के वन क्षेत्र में शनिवार को एक लड़का (17) का शव मिला। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
HIGHLIGHTS
- वन क्षेत्र में मिला लड़के का शव
- मैदान गढ़ी पुलिस स्टेशन में पीसीआर कॉल आई
- मृतक की पहचान टी माइंस इलाके के निवासी पवन के रूप में
जिला अपराध नियंत्रण टीम ने अपराध स्थल का निरीक्षण किया
उन्होंने कहा कि घटना की छानबीन शुरू कर दी गई है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार सुबह 11.36 बजे मैदान गढ़ी पुलिस स्टेशन में एक पुलिस कंट्रोल रूम (पीसीआर) कॉल आई, जिसमें फोन करने वाले ने कहा कि वह वन विभाग में काम करता है और भाटी माइंस के पास जंगल में एक अज्ञात शव पड़ा हुआ देखा गया है। अधिकारी ने कहा, “जिला अपराध नियंत्रण टीम ने अपराध स्थल का निरीक्षण किया। मृतक की पहचान संजय कॉलोनी, भाटी माइंस इलाके के निवासी पवन के रूप में हुई है।” उन्होंने कहा कि छानबीन चल रही है।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



