BRICS Summit Delhi Traffic Advisory: राजधानी दिल्ली में 18वें BRICS Leaders Summit के चलते 11 से 13 सितंबर तक ट्रैफिक पुलिस ने स्पेशल ट्रैफिक सिस्टम लागू करने की तैयारी की है। विदेशी मेहमानों और VIP काफिलों की आवाजाही के दौरान सुरक्षा बनाए रखने के लिए कई प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक को कंट्रोल किया जाएगा।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि इस दौरान करीब 22 डायवर्जन प्वाइंट बनाए गए हैं। इसके अलावा 35 से ज्यादा सड़कों पर जरूरत के अनुसार वाहनों की आवाजाही को कुछ समय के लिए रोका या दूसरे रास्तों पर भेजा जा सकता है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे जरूरी होने पर ही इन इलाकों में जाएं और पहले से दूसरों रास्तों की जानकारी रखें।
इन प्रमुख इलाकों में रहेगा ट्रैफिक कंट्रोल
- BRICS Summit के दौरान नई दिल्ली और आसपास के कई महत्वपूर्ण मार्गों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।
- इनमें मथुरा रोड, भैरों मार्ग, डॉ. जाकिर हुसैन मार्ग, तिलक मार्ग, जनपथ, शेरशाह रोड और इंडिया गेट के आसपास की सड़कें शामिल हैं।
- इसके अलावा अकबर रोड, पृथ्वीराज रोड, सरदार पटेल मार्ग, मोतीबाग, आरके पुरम और मंडी हाउस क्षेत्र में भी यातायात व्यवस्था बदली जा सकती है।
- VIP मूवमेंट के समय इन सड़कों पर कुछ देर के लिए ट्रैफिक रोका जा सकता है।
- वहीं सम्मेलन के दौरान दिल्ली एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को भी ट्रैफिक नियमों का सामना करना पड़ सकता है।
- ट्रैफिक पुलिस ने अलग-अलग इलाकों से IGI एयरपोर्ट पहुंचने के लिए दूसरे रास्तों की जानकारी दी है।
- यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे नॉर्मल दिनों के मुकाबले में एक्स्ट्रा समय लेकर घर से निकलें।
- एयरपोर्ट पहुंचने के रास्ते में VIP काफिलों के कारण अचानक ट्रैफिक रोक या डायवर्जन लगाया जा सकता है।
रेलवे स्टेशन जाने वालों के लिए भी सलाह
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन और दूसरे प्रमुख स्टेशनों पर जाने वाले यात्रियों को भी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। ट्रेन पकड़ने वाले लोग पर्याप्त समय पहले घर से निकलें, ताकि रास्ते में ट्रैफिक प्रतिबंध लगने पर परेशानी न हो।
पुलिस ने यात्रियों से कहा है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले ट्रैफिक की स्थिति जांच लें और जरूरत पड़ने पर दूसरे मार्ग का इस्तेमाल करें।
मेट्रो और सार्वजनिक परिवहन का करें इस्तेमाल
- ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को प्राइवेट गाड़ियों की जगह मेट्रो और सार्वजनिक परिवहन का ज्यादा इस्तेमाल करने की सलाह दी है।
- नियंत्रित क्षेत्रों में आने-जाने के लिए मेट्रो सुविधाजनक ऑप्शन हो सकती है।
- पुलिस का कहना है कि VIP मूवमेंट के दौरान ट्रैफिक को थोड़े समय के लिए रोकना सुरक्षा व्यवस्था का हिस्सा होगा।
- इसलिए लोगों को धैर्य रखने और पुलिस के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।
इन सड़कों पर जाने से बचें
BRICS Summit के दौरान निम्न प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक नियंत्रण या डायवर्जन किया जा सकता है:
- मथुरा रोड (सुब्रमण्यम भारती मार्ग टी-पॉइंट से लोधी रोड फ्लाईओवर तक)
- तीस जनवरी मार्ग
- जनपथ
- सत्य मार्ग
- पृथ्वीराज रोड
- फिरोजशाह रोड
- अशोक रोड
- तुगलक रोड
- नीला गुंबद
- पंचशील मार्ग
- सुब्रमण्यम भारती मार्ग
- मदर टेरेसा क्रिसेंट
- तीन मूर्ति मार्ग
- अफ्रीका एवेन्यू
- ब्रिगेडियर होशियार सिंह मार्ग
- शांति पथ
- शेरशाह सूरी मार्ग
- डॉ. जाकिर हुसैन मार्ग
- तिलक मार्ग
- सैन मार्टिन मार्ग
- राजेश पायलट मार्ग
- अकबर रोड
- सरदार पटेल मार्ग
- एपीजे अब्दुल कलाम रोड
- कौटिल्य मार्ग
- भगवान दास रोड
- कमाल अतातुर्क मार्ग
- कर्तव्य पथ
- पुराना किला रोड
- सफदरजंग रोड
- न्याय मार्ग
11 सितंबर को स्कूलों में रहेगी छुट्टी
BRICS Summit की सुरक्षा और ट्रैफिक सिस्टम को देखते हुए दिल्ली के स्कूलों में भी छुट्टी घोषित की गई है। शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी सर्कुलर के अनुसार, 11 सितंबर को सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे। इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था और VIP काफिलों की आवाजाही को देखते हुए केंद्र और दिल्ली सरकार के दफ्तर भी 11 सितंबर को बंद रहेंगे।
ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से कहा है कि वे बिना जरूरी काम नियंत्रित क्षेत्रों में जाने से बचें। जरूरत पड़ने पर पुलिस मौके के हिसाब से रास्तों में बदलाव कर सकती है। इसलिए घर से निकलने से पहले रियल-टाइम ट्रैफिक अपडेट देखना और दूसरे मार्ग तैयार रखना बेहतर होगा।’
यह भी पढ़ें: कुत्ता घुमाते-घुमाते ये कहां आ गए हम ? बीजेपी तुझसे बैर नहीं, खिरवार तेरी खैर नहीं : एबीवीपी


Download Android App
Download iOS App




