पश्चिमी दिल्ली : पश्चिमी जिले के इंद्रपुरी इलाके में भाई के दोस्त ने 24 वर्षीय बहन की आबरू ली। आरोपी ने विरोध करने पर पीड़िता को बुरी तरह पीटा, उसके बाद उसके कपड़े तक फाड़ दिए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। आरोपी के जाने के बाद पीड़िता ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने महिला को अस्पताल में मेडिकल के लिये भेजा। दुष्कर्म की पुष्टि के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया।
जानकारी के अनुसार, 24 वर्षीय महिला मूलत: हमीरपुरी यूपी की रहने वाली है। परिवारिक कलह के कारण वह आठ माह पहले दिल्ली स्थित इंद्रपुरी अपने भाई के पास रहने लिये आई थी। यहां वह कोठी में साफ-सफाई का काम करती है। पीड़ित ने बताया कि दोपहर में उसका भाई गुडगांव किसी काम से चला गया।
उक्त मकान में भाई का दोस्त किराए पर रहता है। देर रात करीब 11 बजे पीड़िता घर में अकेली थी। आरोपी पीड़िता के कमरे में जबरन घुस आया और दरवाजा बंद कर दिया। पीड़िता के अनुसार, आरोपी शराब के नशे में धुत था।
विरोध करने पर उसे बुरी तरह पीटा
पुलिस को पीड़िता ने बताया कि कमरे में घुसते ही वह उसके साथ जबरन दुष्कर्म करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता को पीटना शुरू कर दिया। मारपीट में पीड़िता को चोट आई। उसके बाद आरोपी ने पीड़िता के कपड़े फाड़ दिये। उसके बाद जबरन पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। वहीं आरोपी के जाते ही पीड़िता ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
– के के शर्मा


Download Android App
Download iOS App



