क्या मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी लगा सकती है ‘केजरीवाल शासन के दिल्ली मॉडल’ पर ग्रहण

Summary :

दिल्ली में शराब घोटाले ने आम आदमी पार्टी (आप) की मुश्किलें काफी बढ़ा दी है। मामले में मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद हालात बिगड़ते हुए नजर आ रहे है।

दिल्ली में शराब घोटाले ने आम आदमी पार्टी (आप) की मुश्किलें काफी बढ़ा दी है। मामले में मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद हालात बिगड़ते हुए नजर आ रहे है। बता दें भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और जेल में बंद मंत्री सत्येंद्र जैन के इस्तीफे ने आप के लिए नई चुनौतियां पैदा की हैं, क्योंकि प्रतिद्वंद्वी दल इस घटनाक्रम को आप के मुख्य चुनावी मुद्दे ‘केजरीवाल के शासन मॉडल’ को ‘बदनाम’ करने के लिए कर सकते हैं। 
Manish Sisodia, Satyendar Jain resign from Delhi Cabinet | Deccan Herald
आपको बता दें कि मनीष सिसोदिया दिल्ली सरकार के कुल 33 में से 18 विभागों का जिम्मा संभाल रहे थे।लेकिन उन्हें आबकारी नीति में कथित घोटाले को लेकर सीबीआई CBI ने रविवार को गिरफ्तार किया था, जबकि जैन को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पिछले साल मई में धनशोधन के आरोप में गिरफ्तार किया था। जैन तिहाड़ जेल में बंद हैं।अब दोनों ने ही अपने पदों से इस्तीफा दे दिया। 
Delhi L-G nominating BJP workers for MCD,' alleges AAP | Deccan Herald
इसी बीच ‘आप’ के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा, “जब-जब ‘आप’ को निशाना बनाया गया है और पार्टी को कुचलने की कोशिश की गई है, तब-तब यह और मजबूत हुई है। जब ‘आप’ कुछ भी नहीं थी तब इसका कुछ नहीं बिगड़ा।  आज दो राज्यों में हमारी सरकार है और दो अन्य राज्यों की विधानसभाओं में हमारे सदस्य हैं। 

Desk Team