Ravindra Jadeja ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले Kapil Dev के बाद सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बने

Summary :

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने जो 6 महीने बाद भारतीय टीम में वापसी की है वह अब तक काफी शानदार रहा है। वहीं उन्होंने अब तक वर्तमान में चल रहे हैं भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में 20 विकेट ले चुके हैं और साथ ही साथ 100 रन भी बना चुके हैं।

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने जो 6 महीने बाद भारतीय टीम में वापसी की है वह अब तक काफी शानदार रहा है। वहीं उन्होंने अब तक वर्तमान में चल रहे हैं भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में 20 विकेट ले चुके हैं और साथ ही साथ 100 रन भी बना चुके हैं। तीसरे मुकाबले में भी उन्होंने अब तक 4 विकेट हासिल कर लिए हैं जिससे उन्होंने एक बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है।
भारतीय टीम के हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ऑस्ट्रेलिया के पहले विकेट ट्रेविस हेड के रूप में लेते ही एक खास क्लब में शामिल हो गए। वह भारत के दूसरे ऑलराउंडर बन गए हैं जिन्होंने अपने क्रिकेट करियर में 500 से अधिक विकेट और साथ ही साथ 5000 से अधिक रन बनाए हैं। ऐसा करने वाले भारत के एकमात्र पूर्व खिलाड़ी कपिल देव है। कपिल देव अपने क्रिकेट करियर में 687 विकेट और 9031 रन बनाए हैं। इसमें कपिल देव 131 टेस्ट मैचों में कुल 434 विकेट और 5248 रन बनाए हैं। वहीं वनडे कैरियर की बात करें तो कपिल देव ने 225 मैचों में 3783 रन और 253 विकेट अपने नाम किए हैं।
रविंद्र जडेजा ने ऑस्ट्रेलिया के चारों खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा है। आज रवींद्र जडेजा भारत के सबसे सफल ऑलराउंडर में से एक बन गए हैं। वह वर्तमान में आईसीसी टेस्ट रैंकिंग के हिसाब से टॉप ऑल राउंडर है। तो ऐसे में भारतीय टीम के लिए इस वक्त यह शुभ संकेत है कि जडेजा अपने बल्ले और गेंद दोनों से कमाल दिखा रहे हैं। हालांकि इंदौर में भारतीय टीम अभी मुश्किल परिस्थिति में दिख रही है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम सिर्फ 109 रन पर ऑल आउट हो गई। इसके बाद जब ऑस्ट्रेलिया की टीम बल्लेबाजी करने उतरी तो भारतीय टीम के सामने वह धैर्य के साथ खेल रही थी।
लेकिन इसमें भी जड्डू ने ऑस्ट्रेलिया के 4 खिलाड़ियों को वापस पवेलियन भेज दिया है। पहले दिन के खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया अपने 4 विकेट खोकर 54 ओवरों में 156 रन बनाए हैं। तो आज देखने वाली बात होगी कि ऑस्ट्रेलिया इस लीड को और कितना आगे तक ले जाता है। वहीं यह भी देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय टीम इंदौर में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन में वापसी कर पाती है या नहीं।

Desk Team