उत्तराखंड के टिहरी जिले में शनिवार को एक कार के खाई में गिर जाने से उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। शनिवार तड़के लगभग तीन बजे एक तीव्र मोड़ आने पर कार (यूके 07 एपी 4001) पर से उसके चालक का नियंत्रण समाप्त हो गया और वाहन गहरी खाई में जा गिरी।
पीड़ितों को खाई से निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो लोगों की मौत हो गई और सुनील (30) की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों की पहचान शीशपाल (35) और चालक संजय (25) के रूप में हुई है। तीनों लोग एक शादी समारोह से वापस लौट रहे थे, जब यह दुर्घटना हुई।


Download Android App
Download iOS App



